29/08/2026
धारी देवी — उत्तराखंड की आस्था और शक्ति का पवित्र धाम। 🙏
अलकनंदा नदी के मध्य स्थित मां धारी देवी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि मां धारी देवी उत्तराखंड की रक्षक देवी हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं।
कहा जाता है कि मां धारी देवी का स्वरूप दिन में तीन बार बदलता है—सुबह बालिका, दोपहर में युवती और शाम को वृद्धा के रूप में।
जय मां धारी देवी। 🕉️🙏