15/06/2025
आगाज नया, अंजाम नया
बदलाव की राह पर , एक नई सुबह लाएंगे !!
🌾 प्रिय रुद्रप्रयाग जनपद की जनता, साथियों, बुज़ुर्गों और युवाओं को मेरा सादर नमस्कार। 🙏
मेरा नाम पुष्पेंद्र पंवार है, मैं सारी ज़िला पंचायत क्षेत्र से आपके बीच का एक बेटा, एक भाई, और एक कर्मठ साथी हूं। पूर्व में मैंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़ा और तभी से छात्रों, युवाओं व समाज के व्यापक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता आ रहा हूं।
आज एक बार फिर मैं आप सबके आशीर्वाद, समर्थन और विश्वास के साथ ज़िला पंचायत चुनाव में सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरने जा रहा हूं। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है – आपकी आवाज़ बनकर आपके मुद्दों को उठाना और समाधान के लिए कार्य करना।
मैं जानता हूं कि आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि मैं हर वर्ग की समस्याओं को समझूं, सुनूं और एक ज़िम्मेदार प्रतिनिधि की तरह उनके समाधान की दिशा में कार्य करूं।
🙏 आपसे विनम्र अपील है कि मुझे अपना अमूल्य समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर प्रदान करें।
हम मिलकर एक सशक्त, शिक्षित और स्वाभिमानी क्षेत्र का निर्माण करें।
आपका साथी,
पुष्पेंद्र पंवार
(सारी, ज़िला पंचायत क्षेत्र – रुद्रप्रयाग)
#जनसेवा_ही_मेरा_धर्म
#ज़िला_पंचायत_चुनाव_2025
#पुष्पेंद्र_पंवार_आपके_साथ