20/07/2021
*आवेदन आमंत्रित:गार्गी पुरस्कार ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि आज*
*दैनिक भास्कर*
20 जुलाई 2021
बाड़मेर
गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन से वंचित छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार है। बाड़मेर सीबीईईओ कृष्णसिंह महेचा ने बताया कि जिन छात्राओं ने वर्ष 2020-21 मे गार्गी पुरस्कार व बालिका पुरस्कार का ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वे छात्राएं 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
जिन छात्राओं ने कक्षा 10 मे 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे कक्षा 10 के लिए गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन करें। जिन छात्राओं ने कक्षा 12 मे 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे भी कक्षा 12 के लिए बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकती है।