Neelkanth Restaurant

Neelkanth Restaurant Pure veg. restaurant
Quality food in reasonable rates
we serve Indian/south-Indian breakfast.....Indian/Chinese food and veg. Thali
Parcel available

Hat's Off to Mr Gaurav Dubey owner of     # Ahmedabad .... Feeling so Happy that i found one more who thinks same.... जय...
26/08/2019

Hat's Off to Mr Gaurav Dubey owner of # Ahmedabad .... Feeling so Happy that i found one more who thinks same.... जय हिंद, जय हिंद की सेना 🇮🇳

Happy Independence day and Rakshabandhan to all...
15/08/2019

Happy Independence day and Rakshabandhan to all...

महाराणा प्रताप की जयंती पर विशेष  ......   इतिहास का वो पृष्ठ जिसमें महाराणा प्रताप एक ही वार में  "बहलोल खां" को घोड़े स...
10/05/2019

महाराणा प्रताप की जयंती पर विशेष ...... इतिहास का वो पृष्ठ जिसमें महाराणा प्रताप एक ही वार में "बहलोल खां" को घोड़े सहित बीच से चीर देते हैं ....✍️

अकबर कभी महाराणा का सामना करने की हिम्मत न कर सका था ।
एकबार उसने महाराणा का सर लाने के लिए 7 फ़ीट 8 इंची बहलोल खान को भेजा था , कभी नहीं हारा था बहलोल खां

मुगली अकबर का सबसे खतरनाक वाला एक सेना नायक हुआ . . .बहलोल खां . . . . कहा जाता है कि हाथी जैसा बदन था इसका . . . और ताक़त का जोर इतना कि नसें फटने को होती थीं . . . ज़ालिम इतना कि तीन दिन के बालक को भी गला रेत-रेत के मार देता था . . . . बशर्ते वो हिन्दू का हो . . . . . एक भी लड़ाई कभी हारा नहीं था अपने पूरे जीवन में ये बहलोल खां ॥
काफी लम्बा था, 7 फुट 8 इंच की हाइट थी, कहा जाता है की घोडा उसने सामने छोटा लगता था ॥ बहुत चौड़ा और ताकतवर था बहलोल खां, अकबर को बहलोल खां पर खूब नाज था, लूटी हुई औरतों में से बहुत सी बहलोल खां को दे दी जाती थी ॥
फिर हल्दीघाटी का युद्ध हुआ, अकबर और महाराणा प्रताप की सेनाएं आमने सामने थी, अकबर महाराणा प्रताप से बहुत डरता था इसलिए वो खुद इस युद्ध से दूर रहा ॥
अब इसी बहलोल खां को अकबर ने भिड़ा दिया हिन्दू-वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप से . . . . . लड़ाई पूरे जोर पर और मुगलई गंद खा-खा के ताक़त का पहाड़ बने बहलोल खां का आमना-सामना हो गया अपने प्रताप से ॥
अफीम के ख़ुमार में डूबी हुई सुर्ख नशेड़ी आँखों से भगवा अग्नि की लपट सी प्रदीप्त रण के मद में डूबी आँखें टकराईं और जबरदस्त भिडंत शुरू. . . कुछ देर तक तो राणा यूँ ही मज़ाक सा खेलते रहे मुगलिया बिलाव के साथ . . . .
और फिर गुस्से में आ के अपनी तलवार से एक ही वार में घोड़े सहित . . हाथी सरीखे उस नर का पूरा धड़ बिलकुल सीधी लकीर में चीर दिया . . . ऐसा फाड़ा कि बहलोल खां का आधा शरीर इस तरफ और आधा उस तरफ गिरा ॥

हल्दीघाटी के बाद अक्टूबर 1582 में दिवेर का युद्ध हुआ। इस युद्ध में मुगल सेना की अगुवाई करने वाला अकबर का चाचा सुल्तान खां था। विजयादशमी का दिन था और महाराणा ने अपनी नई संगठित सेना को दो हिस्सों में विभाजित करके युद्ध का बिगुल फूंक दिया। एक टुकड़ी की कमान स्वयं महाराणा के हाथ में थी, तो दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व उनके पुत्र अमर सिंह कर रहे थे।

महाराणा प्रताप की सेना ने महाराज कुमार अमर सिंह के नेतृत्व में दिवेर के शाही थाने पर हमला किया। यह युद्ध इतना भीषण था कि प्रताप के पुत्र अमर सिंह ने मुगल सेनापति पर भाले का ऐसा वार किया कि भाला उसके शरीर और घोड़े को चीरता हुआ जमीन में जा धंसा और सेनापति मूर्ति की तरह एक जगह गड़ गया।

उधर महाराणा प्रताप ने बहलोल खान के सिर पर इतनी ताकत से वार किया कि उसे घोड़े समेत 2 टुकड़ों में काट दिया। स्थानीय इतिहासकार बताते हैं कि इस युद्ध के बाद यह कहावत बनी कि "मेवाड़ के योद्धा सवार को एक ही वार में घोड़े समेत काट दिया करते हैं"।

अपने सिपाहसालारों की यह गत देखकर मुगल सेना में बुरी तरह भगदड़ मची और राजपूत सेना ने अजमेर तक मुगलों को खदेड़ा। भीषण युद्ध के बाद बचे-खुचे 36000 मुग़ल सैनिकों ने महाराणा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दिवेर के युद्ध ने मुगलों के मनोबल को बुरी तरह तोड़ दिया। दिवेर के युद्ध के बाद प्रताप ने गोगुंदा, कुम्भलगढ़, बस्सी, चावंड, जावर, मदारिया, मोही, माण्डलगढ़ जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्ज़ा कर लिया।

इतिहासकार बताते हैं कि इसके बाद भी महाराणा और उनकी सेना ने अपना अभियान जारी रखते हुए सिर्फ चित्तौड़ को छोड़ के मेवाड़ के अधिकतर ठिकाने/ दुर्ग वापस स्वतंत्र करा लिए। यहां तक कि मेवाड़ से गुजरने वाले मुगल काफिलों को महाराणा को रकम देनी पड़ती थी।

महाराणा प्रताप की जयंती दिवस पर उनको शत शत नमन 🙏

🚩जय हिंद,जय हो भारत देश की जंहा की धरती माँ ने ऐसे वीर योद्धा जन्मे🚩

ये है सुश्री निहारिका सिन्हा ,छत्तीसगढ़ राज्य कीपहली महिला commandant of CRPF.... नारी शक्ति को सलाम ...हमे इन पर गर्व है...
09/05/2019

ये है सुश्री निहारिका सिन्हा ,छत्तीसगढ़ राज्य कीपहली महिला commandant of CRPF....
नारी शक्ति को सलाम ...हमे इन पर गर्व है
जय हिंद ।

Dear all Please Review us on Zomato
09/03/2019

Dear all Please Review us on Zomato

27/02/2019

कृपया युद्ध पत्रकार... का काम न करें... War Reporting के लिए सरकारी अनुमति ज़रूरी होती है... जिन लोगों ने किसी विंग कमांडर #अभिनंदन की वीडियों, फोटोज़ डाली हैं....वह पाकिस्तानी Propaganda को अज्ञानतावश आगे बढ़ाकर भारतीय सेनाओं और भारतीय जनता का मनोबल तोड़ने में पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं....!!

कृपया युद्ध संबंधी कोई पोस्ट... वीडियों...अपडेट शेयर न करें...और न लाइक !

जितनी जानकारी पब्लिक प्लेटफॉर्म में हो उतनी ही साझा करें, अतिरेक से बचें।
एक जिम्मेदार नागरिक बनें ...जय हिंद की सेना जय हिंद🇮🇳

भारतीय वायुसेना के जांबाज  जवानों को हृदय की गहराइयों से सेल्यूट..जय हिंद की सेना  #"हमे मत आजमाना, नहीं तो इतिहास गवाह ...
26/02/2019

भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों को हृदय की गहराइयों से सेल्यूट..
जय हिंद की सेना #"हमे मत आजमाना, नहीं तो इतिहास गवाह है,...जय हिंद🇮🇳

20/02/2019

परसाई जी की स्पिरिट वाले इस गद्य को सलाम करने का जी हो आया ।
सलाम साथी , सौ सलाम !
---------------------------------- ---💐💐👌👌👍👍

देश में हालात ख़राब थे। आतंकी घटनाएं बढ़ रही थीं। बम फट रहे थे। जान माल का नुकसान हो रहा था। सैनिकों पर हमला किया जा रहा था।

ओ गॉड...ये क्या हो रहा था !!!!

नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर । सभी जगह सिर्फ बदला,पड़ोसी देश को सबक सिखाने और आतंकियों को जड़ से ख़त्म होने की चर्चा। पान ठेलों पर रक्षा नीति विशेषज्ञ अचानक उग आए थे। फेसबुक,ट्विटर और वाट्सएप अचानक युद्ध की मांग से गूंज उठा। ललकार,हूंकार,तलवार सब एक साथ खिंच गए नीली घाटी के मैदान में।

अब पड़ोसी देश को सबक सिखाना होगा।
बहुत हुई शांति वार्ता। अब सिर्फ जंग ही उपाय है।
सेना...मोर्चा सम्भालो। टूट पड़ो दुश्मन पर । कर दो खात्मा एक एक का। हमें तुम पर गर्व है।

किसी मूढ़ ने एक कमेंट किया-
"तुम लोग तो एक सैनिक के मरने पर भी इतने दुखी हो जाते हो। उनके परिवार की चिंता में तुमसे रोटी नहीं खाई जाती। उनके बच्चों के रोते चेहरे देखकर तुम्हें रातों को नींद नहीं आती। युद्ध में तो हज़ारों सैनिक कुर्बान होंगे। तुम कैसे चैन से रह पाओगे?"

"भगाओ साले को। देशद्रोही है कमीना।हमें जंग चाहिए।हम कुछ नहीं जानते।" ( वे सचमुच नहीं जानते कि यह वाक्य वे सत्य बोल रहे हैं। वे न सेना के बारे में कुछ जानते ,न आतंकवाद के बारे में और न रक्षा या विदेश नीति के बारे में। लेकिन ये हर विषय मे पी एच डी हैं क्योंकि सोशल मीडिया विश्विद्यालय के पास-आउट हैं । )

युद्ध...युद्ध...युद्ध। बस युद्ध।

आखिर जनता की चुनी हुई सरकार थी। जनता की आज्ञा शिरोधार्य। सरकार ने निर्णय लिया कि युद्ध किया जाएगा। लेकिन साथ में आदेश निकाला कि-
"सेना में सैनिकों की संख्या अपर्याप्त है और युद्ध में जीत हासिल हो इसके लिए अनिवार्य रूप से प्रत्येक घर से एक वयस्क व्यक्ति को सेना में सिर्फ युद्ध के लिए आना होगा।युद्ध के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा। अगर जीवित लौटे तो सबको मेडल मिलेंगे और मर गए तो शहीद का दर्जा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी होगा।सबको यह छूट होगी कि दुश्मनों के जितने सर काटकर लाना हो,ला सकते हैं। "

आँयं... ये क्या ? लोगों ने आंखें मल-मल कर दोबारा आदेश को पढा। लेकिन दस बार आंखें रगड़ने पर भी इबारत नहीं बदली।
अब हर घर से एक वयस्क सेना में अनिवार्य रूप से भर्ती होगा। एक साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद युद्ध पर जाएगा।
बस एक छोटी सी शर्त थी जो लोगों को घोर अंधेरे में आशा की किरण बनकर राह दिखा रही थी-
सेना में उन्हीं लोगों को लिया जाएगा जो मेडिकली फिट होंगे। इसके लिए सरकारी डॉक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा ।

अगले दिन से -

1-वीर जवानों का देश अचानक से लूलों,लंगड़ों,अपाहिजों,अंधों,रोगियों का देश बन गया।18 साल के जिम जाते लड़के अचानक अस्थमा,दिल के रोग,हड्डी रोग,डायबिटीज,मिर्गी के पेशेंट बन गए।
2-सरकारी डॉक्टरों के दिन एक दिन में फिर गए। हर एक को सी ए की आवश्यकता पड़ने लग गयी।प्राइवेट डॉक्टरों ने याचिका दायर की कि उन्हें इस नेक कार्य से वंचित न रखा जाए।
3- शांति का टापू कहलाने वाले परिवारों में भाई-भाई के झगड़े हो गए।
"तू जा भाई सेना में ,अभी तेरी शादी नहीं हुई। मेरे बच्चे पढ़ रहे हैं। "
'जा बे भाईसाब, तेरी @ # #$$$ ...शादी नहीं हुई तो मर जाऊं क्या ?'
तू जाएगा
नहीं ,तू जाएगा
खून खच्चर मच गया।लठ्मलट्ठी , चिल्लमचिल्ली हो गई ।घमासान हो गया।
4- फेसबुक हट्टे-कट्टे नौजवानों की कूलती कसकती बिस्तर पर बेदम पड़ी तस्वीरों से भर गया ।
5-अभी अभी 18 पूरे कर समस्त एडल्टोचित कार्य करने का लाइसेंस पाए नौजवान कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने लगे कि कैसे भी ले-देकर दूसरा बर्थ सर्टिफिकेट बन जाये।

अचानक सब गांधी भक्त हो गए। तभी एक संकट मोचक फेसबुक पोस्ट आयी-
" युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं। शांति से बैठकर हल निकाला जाए तो ही जड़ से समस्या दूर होगी।

"दस हज़ार लाइक,बीस हज़ार कमेंट 👍👍👍 और शेयर की संख्या लाखों में।

जिव्हा वीर फुस्स हो गए। सोशल मीडिया पर सनाका खिंच गया ।

इस वीरता परीक्षण के सातवें दिन सरकार ने आदेश वापस ले लिया और आतंकवाद से निपटने पर मंथन करने लगी।

---------🇮🇳जय जवान जय हिंद🇮🇳-------

_*लाख बार सर झुकाऊँगा उनकी शहादत मे,*__*जो शहीद हो गये हमारी हिफ़ाज़त मे!!*__*कश्मीर मे शहीद वीर नौजवानो को अश्रुपूरित श...
14/02/2019

_*लाख बार सर झुकाऊँगा उनकी शहादत मे,*_

_*जो शहीद हो गये हमारी हिफ़ाज़त मे!!*_

_*कश्मीर मे शहीद वीर नौजवानो को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि🙏*_
🇮🇳🇮🇳जय हिंद🇮🇳🇮🇳

 #लेफ्टिनेंट_भावना_कस्तूरी आजादी के 71 वर्ष बाद 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड में 144 पुरुष  सैन्य दल की टुकड़ी का  नेतृ...
27/01/2019

#लेफ्टिनेंट_भावना_कस्तूरी
आजादी के 71 वर्ष बाद 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड में 144 पुरुष सैन्य दल की टुकड़ी का नेतृत्व किया ...
जय हिन्द 🇮🇳की सेना।

भारतीय सेना दिवस की सभी देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनायें💐जय हिंद की सेना 🇮🇳
15/01/2019

भारतीय सेना दिवस की सभी देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनायें💐जय हिंद की सेना 🇮🇳

Grandfather,father and son...this is called Dedication for INDIAN ARMY and Country.. Salute to these officers...Jai Hind...
02/12/2018

Grandfather,father and son...this is called Dedication for INDIAN ARMY and Country.. Salute to these officers...Jai Hind🇮🇳

Address

Opp Daga Petrol Pump, Station Road, Fafadih Chowk
Raipur
492009

Opening Hours

Monday 8am - 10:30pm
Tuesday 8am - 10:30pm
Wednesday 8am - 10:30pm
Thursday 8am - 10:30pm
Friday 8am - 10:30pm
Saturday 8am - 10:30pm
Sunday 8am - 10:30pm

Telephone

9425204661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neelkanth Restaurant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share