The Beats n Feast

The Beats n Feast Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Beats n Feast, North Indian Restaurant, Parikrma Marg . mahaprabhu Ji Ki Bethak, Pushkar.

*आपणो सिटी पुष्कर न्यूज़*संपादक - *दिनेश पाराशर,गोपाल स्वर्णकार**-09928586309**-09509843195**--+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-...
18/03/2017

*आपणो सिटी पुष्कर न्यूज़*
संपादक - *दिनेश पाराशर,गोपाल स्वर्णकार*
*-09928586309*
*-09509843195*
*--+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर एकमात्र शिक्षण संस्थान

*JMS THE SCHOOL*

पेश करते है पुष्कर के आज के समाचार*
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*संसदीय सचिव ने ली पालिका व् एडीए की संयुक्त बैठक*
*पालिकाध्यक्ष व् एडीए अध्यक्ष ने सुनी पार्षदों से समस्याए*

पुष्कर 18 मार्च । पुष्कर विधायक व् संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत , पालिकाध्यक्ष कमल पाठक व् एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने आज पुष्कर नगर पालिका में पालिका व् एडीए की एक संयुक्त बैठक आयोजित की । बैठक में पुष्करके सभी वार्ड पार्षदों से अपने अपने वार्डो में बाकि विकास कार्यो व् समस्याओं के बारे में जानकारी ली । पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने बताया कि पुष्कर के सभी वार्डो के विकास के लिए बराबर कार्य किया जा रहा है । किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नही किया जा रहा है । साथ ही सीवरेज के पानी की समस्या के लिए साढ़े तीन एम एल डी के प्लांट के लिए आठ करोड़ रूपये की लागत बताई । पालिकाध्यक्ष ने पवित्र पुष्कर सरोवर में जाने वाले बरसात के गंदे पानी की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्य की गति को बढ़ाने की भी मांग की है । इस दौरान सभी पार्षदों ने भी संसदीय सचिव व् एडीए अध्यक्ष तथा पालिकाध्यक्ष के सामने अपने अपने वार्डो की समस्याएं बताई तथा किये गए विकास कार्यो की जानकारी दी । साथ ही भाजपा मंडल के महामंत्री अरुण वैष्णव ने बताया कि बावन भेरू व् पत्रकार कॉलोनी में सड़क व् सीवरेज के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है । जल्द ही यहाँ सीवरेज व् सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा ।
बैठक में पालिका उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत ,पार्षद शिवशरूप महर्षि,कमल रामावत ,ओमप्रकाश पाराशर,गजेंद्र बाकोलिया,जयनारायण दग्दी,महेश पाराशर, सहित नगर पालिका के सभी पार्षद व् मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ,महामंत्री अरुण वैष्णव,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरजनारायण पाराशर,कमल उर्फ़ जैकी पाराशर,रोहन बाकोलिया व् कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही एडीए के कर्मचारी भी मौजूद रहे ।

*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*THE BEATS & FEAST*
*RESTAURANT*.
महाप्रभु जी की बैठक के सामने परिक्रमा मार्ग पुष्कर।
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*
*संसदीय सचिव ने किये लाखो के विकास कार्यो का लोकार्पण*

पुष्कर 18 मार्च । संसदीय सचिव व् पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत और पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने पुष्कर के निकटवर्ती गांव बांसेली व् देवरा में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया । संसदीय सचिव व् पालिकाध्यक्ष ने बांसेली में 12 लाख रूपये की लागत से बनने वाली नॉन पेचेबल सड़क का लोकार्पण किया तथा देवरा में 16.78 लाख की लागत से बनने वाले महानरेगा गौरव पथ का भी लोकार्पण किया । अपने अभिभाषण में संसदीय सचिव ने कहा कि पिछले तीन सालों में पुष्कर विधानसभा में बहुत से विकास कार्य हुए है और आगे भी इसी तरह राज्य सरकार से तापमेल बैठाकर पुष्कर व् आसपास के क्षेत्र के लिए विकास कार्य करते रहेंगे । राज्य सरकार भी पुष्कर के विकास लिए हमेशा तत्पर है । बांसेली व् देवरा में पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी ।साथ ही नालियों के नही होने से गांव में गन्दगी भी व्याप्त रहती है ।इस तरह की मांग के चलते गांव में सड़क व् नालियों के बनने से लोगो की समस्याए कम होगी ।अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए रावत ने कहा कि पुष्कर क्षेत्र में बीसलपुर का पानी आने से लोगो को पिने के पानी की समस्या से निजात मिली है ।साथ ही पुष्कर विधानसभा के देवनगर ,बांसेली सहित कई विद्यालयों को क्रमोन्नत भी किया गया है ।
इस दौरान रावत के साथ पालिकाध्यक्ष कमल पाठक , मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, कड़ेल सरपंच महेंद्र सिंह,देवनगर सरपंच बिरमलाल ,जिला परिषद सदस्य मदनसिंह,पंचायत समिति सदस्य लालचंद उबाना, मोहन सिंह रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ गांव के कई लोग मौजूद थे ।
*+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*गायत्री बाल विद्या मंदिर*
*Play group to class 8th*
*Smart classes for better studies*
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*

*दो महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की नाकाम कोशिश*
*आरएएस अधिकारी व् स्टाफ नर्स को बनाया निशाना*

पुष्कर 18 मार्च । शनिवार को अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र में चैन स्नेचरों ने पुलिस को खुली चुनोती देते हुए दिन दहाड़े दो महिलाओं के गले से चैन छीनकर भागने की कोशिश की । जिनमे एक महिला पुष्कर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स है तो दूसरी महिला सीनियर आरएएस अधिकारी है । पुष्कर अस्पताल की स्टाफ नर्स सविता पाराशर नर्स होने के साथ ही अखिल भारतीय पाराशर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय सचिव व् राजस्थान ब्राह्मण युवा महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष भी है । सविता पाराशर ने बताया कि वह सुबह पुष्कर आने के लिए रीजनल चौराहे के पास बस का इंतजार कर रही थी इसी दौरान काली पल्सर बाइक पर सवार दो लड़कों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन छीनकर भागने की कोशिश की लेकिन जब उसने अपना बचाव करते हुए लड़के से चैन छीन ली और चिल्लाने लगी तो मौके पर मौजूद लोगो को अपनी और आते देख चोर फरार हो गए लेकिन उनमें से एक चोर का मोबाइल मौके पर ही गिर गया । जिसे पुलिस के हवाले कर दिया । सभी ने सविता पाराशर की बहादुरी की तारीफ की ।
वही दूसरी वारदात सीनियर आरएएस अधिकारी स्नेहलता पंवार के साथ घटित हुई । आरएएस अधिकारी ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वाक के दौरान बाइक पर सवार दो चोरों ने उनके गले से चैन छीनने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे ।
क्रिश्चनगंज गंज पुलिस चोरों की तलाश कर रही है
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+*
*BODY ZONE GYM*
गुरुद्वारा के पीछे पुष्कर
*Coach-KAPIL MAHAWAR*
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+*

*शीतला माता मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता*
*भव्य सत्संग का किया गया आयोजन*

पुष्कर 18 मार्च । पुष्कर में शीतला माता के मंदिरों में काफी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे ।यहाँ चीर चाट व् परिक्रमा मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में आज भव्य सत्संग का आयोजन किया जायेगा । जिसके लिए मंदिरों की सजावट की गई है । वही सभी महिलाओं ने कल शीतला सप्तमी होने के कारण अपने अपने घरों में आज ही रांदापोवा का कार्यक्रम किया । पुष्कर में चीर घाट व् महाप्रभु जी की बैठक के पास स्थित शीतला माता मंदिर में कल महिलाएं पूजन करेगी ।
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*मुखिया सुहाग भंडार*
बड़ा गणेशजी मंदिर ब्रह्म चौक पुष्कर
*पमजी पाराशर,विकास पाराशर*
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+*
*इंद्रदेव ने खूब खिंची सेल्फी*

*पुष्कर में फिर हुई हल्की बारिश*

पुष्कर 18मार्च । पुष्कर में शनिवार को मौसम ने फिर फिर से करवट ली है । कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के बाद आज फिर से पुष्कर में हल्की हल्की बारिश हुई ।बीच बीच में आसमान से कड़कने वाली बिजलिया हसास करवा रही थी की मानो आज के युवाओं की तरह इंद्रदेव भी सेल्फी ले रहे हो । आज हुई बारिश के कारण दिनभर की गर्मी के बाद मौसम ने शाम को सर्दी का अहसास भी करवाया ।
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+*
*प्रवेश प्रारम्भ*
तीर्थ नगरी पुष्कर में पढाई के साथ साथ बच्चो के सर्वांगीण विकास में पूरा ध्यान देने वाला एंव सब सुविधायुक्त हनुमान गली में स्थित दा जे एम एस स्कुल में प्ले कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया छोटे बच्चो के लिए शानदार खेल का मैदान सहित कई सुविधायुक्त पुष्कर में एकमात्र सब सुविधायुक्त ।आज ही संपर्क करे।- अरविन्द सरवाडीया निदेशक दा जे एम एस स्कुल पुष्कर मोबा. 9828380659
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*
*प्रवेश प्रारम्भ*
तीर्थ नगरी पुष्कर में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान देने वाला, 1985 में स्थापित, अपने शहर के मध्य में स्थित
*गायत्री बाल विद्या मंदिर*
स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लासेज द्वारा शिक्षण दिया जा रहा है । *प्ले ग्रुप से 8th कक्षा तक प्रवेश प्रारम्भ* हो गया है ।
*आवश्यकता*--
इसी के साथ प्रशिक्षित अनुभवी अध्यापिकाओं की आवश्यकता है, वेतन योग्यतानुसार,सम्पर्क करे -
व्यवस्थापक -सत्य नारायण जोशी
(बिहारी डायग्नोस्टिक,पुष्कर)
प्रधानाध्यापिका- सुमन जोशी
*9462571115*
*-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-+-*

*आपणो सिटी पुष्कर न्यूज़ ।*

ENjoy with rajsthani foods daal bati n with natural thali made from tree like pattal dona
27/02/2017

ENjoy with rajsthani foods daal bati n with natural thali made from tree like pattal dona

07/02/2017

  on   of
07/02/2017

on of

Address

Parikrma Marg . Mahaprabhu Ji Ki Bethak
Pushkar
305022

Telephone

9928586309

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Beats n Feast posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share