Santosh kanwar rathore

Santosh kanwar rathore Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Santosh kanwar rathore, Restaurant, Pilani.

23/12/2024

रिश्ता चाहे कोई भी हो, हीरे की मानिंद होनी चाहिए
दिखने में छोटा सा, परंतु कीमती और अनमोल..
धन निरंकार जी 🙏🙏

भक्ति....🌹🙏🌹निराकार नाम  ही महान है,कण  कण वासी ही इसकी  पहचान है। अगर आ जाए समझ तो,              डाल देता भावों में जान...
23/03/2023

भक्ति....
🌹🙏🌹

निराकार नाम ही महान है,
कण कण वासी ही इसकी पहचान है।

अगर आ जाए समझ तो,
डाल देता भावों में जान।

जिन्होंने भक्ति की शक्ति पाई,
सतगुरु से अपनी जीवन ज्योति जगाई।

जिनसे धुलती कालिखता मन की,
पाई शांति अपार है।

संवेदना जगाई जग में,
बांट रहे आज भी प्यार है।

आना जाना लगा रहेगा,
भव का यह संसार है।

समय के सतगुरु की रहमत से,
यह हर जीवन ऒर संतोष को भी उपहार है ll

धन निरंकार जी माता जी 🙏🙏

धन निरंकार जी 🌹🙏🌹मन की सोच सुंदर है तोसारा संसार सुंदर नज़र आएगाजिंदगी में कभी भी अपनेकिसी हुनर पे घमंड मत करना,क्यूँकी ...
15/03/2023

धन निरंकार जी 🌹🙏🌹

मन की सोच सुंदर है तो
सारा संसार सुंदर नज़र आएगा
जिंदगी में कभी भी अपने
किसी हुनर पे घमंड मत करना,
क्यूँकी पत्थर जब पानी में गिरता है
तो अपने ही वजन से डूब जाता है l

सच्ची सोच ,प्रेम विश्वास का प्रतीक है,
एक समर्पण हो ,एक भाव हो हमारा,
प्यार और सत्कार से कहना जी,
धन निरंकार जी 🌹🙏🌹

🙏🙏

30/12/2022

सतगुरु क़ी महिमा ---
🌼🌷🌹🙏🙏🙏🙏🌹🌷🌼

अंधकार रूपी मायाजाल से प्रकाश रूपी परमार्थ पर, व्यक्ति को लगाने वाले शक्ति का नाम ही गुरु है,
गुरु का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है
गुरु का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है

जो अवतार हुए भगवान के उन्होंनों भी गुरु धारण किया कबीर---गुरू बिन माला फेरते, गुरू बिन देते दान।

रामायण के अध्याय की बात करे तो भगवान श्रीराम सुबह उठकर सबसे पहले माता पिता को परणाम करते थे फिर गुरु को उसके बाद भगवान को इसलिए भगवान से गुरु बडे है क्यूकि गुरु के ज्ञान से ही हमे भगवान की प्राप्ति होती है...

सतगुरु ही सत्य हैं और सत्य के पालन से
भगवान की प्राप्ति होती है।
सतगुरु ही सच्चा रास्ता बताते हैं
सद्कर्म के बिना जीवन निरर्थक है।
जो जन सद्गुरु का सानिध्य और
आशीर्वाद प्राप्त करते हैं,
वो ही सत्ये मार्ग पर चल पाते.......

सतगुरु की आराधना से साक्षात निराकार से...
साकार क़ी सेवा का फल प्राप्त होता है

सतगुरु और भगवान में कोई अंतर नहीं है
रामायण और गीता दोनों में इसका वर्णन मिलता है।

गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है
कि मैं ही गुरु के रूप में जीव को प्राप्त होता हूं।

वस्तुतः भगवान ने शास्त्रों में स्पष्टतः यह आदेश दिया है कि यदि मेरी कृपा प्राप्त करना चाहते हो तो सतगुरु
और भगवान की एक समान भक्ति करो,
अथवा केवल सतगुरु की ही भक्ति करो
केवल भगवान की भक्ति नहीं हो सकती,
भगवान ने ही कहा कि जो मेरे भक्त के भक्त हैं,
वे ही संतोष भगवान के असली भक्त हैं ll

🌹🙏धन निरंकार जी 🌹🙏

27/12/2022

दिव्य ज्ञान हो तो,तजुर्बा आएं काम आएं 🙏🙏

तजुर्बो का एक एलबम,
एक ज्ञान कोष,
एक डिक्सनरी है
जिन्दगी का सफर-नामा !

हर एक तजुर्बे का
रंग अलग, ढंग अलग,
रूप-गंध-स्वाद अलग;
जगह समय किरदार वजह अलग-अलग
- फिर तजुरबे किस काम के !

हर दिन , नया दिन ;
हर टीस , नयी टीस ;
हर शाम लाती, अंधेरे नये ;
हर रोज आस
नयी भोर की
फिर
किस काम के आए कोई जुर्बा..

ढलते हुए सूरज को देखकर हर कोई
अपने घर की लाइट जला लेता है,
मगर ढलती उम्र देखकर भी अपने "आत्मा"
की लाइट जलाने की कोशिश कोई नहीं करता l

आइये,संतोष राठौड़ --🙏
हम सभी मिलकर इस सृष्टि को रचने वाले
ओर चलाने वाले प्रभु का सः ह्रदय वंदन करें.... ll

🙏🌹🙏धन निरंकार जी 🙏🌹🙏

26/12/2022

Address

Pilani
333031

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh kanwar rathore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category