11/08/2023
वेज मंचुरियन बनाने की विधि
वेज मंचूरियन एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज व्यंजन है जो भारतीय मसालों और सब्जियों के साथ चीनी व्यंजनों के स्वाद और तकनीकों को जोड़ता है यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका आनंद शाकाहारी और मांसाहारी दोनों समान रूप से लेते हैं,
वेज मंचूरियन तैयार करने के लिए गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज जैसी बारीक कटी सब्जियों के मिश्रण को मैदा और कॉर्नफ्लोर के साथ उसमे चिली सॉस, टोमेटो सॉस,सोया सॉस और स्वाद अनुसार नमक मिला कर सान लिया जाता है और उसके बोल बना कर डीप फ्राई किया जाता है जब तक कि वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं,
एक अलग पैन में लहसुन,अदरक और हरी मिर्च को गर्म तेल में भून लिया जाता है भूनने के बाद उसमे सोया सॉस, टमाटर केचपकेचप,सिरका,चिली सॉस और काली मिर्च जैसे अन्य मसाले मिलाए जाते हैं फिर तले हुए मन्चुरियन बोल को सॉस में मिलाया जाता है और तब तक पकाया जाता है जब तक कि वे अच्छी तरह से सॉस उसमे लिपटा न जाएं वेज मंचूरियन का प्रत्येक बोल सॉस के स्वादिष्ट स्वाद से भरपूर है.
वेज मंचूरियन को अक्सर ताजे कटे हुए हरे प्याज से सजाया जाता है, जो डिश में हल्का कुरकुरापन और ताजगी का संकेत देता है इसे आम तौर पर फ्राईड राईस या नूडल्स के साथ परोसा जाता है.
यह उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो स्वादों के मिश्रण का आनंद लेते हैं और शाकाहारी भोजन चाहते हैं.
Flame of china आप को स्वादिष्ट वेज मंचुरियन परोस्ता है