03/12/2025
💥NEWS झकझोर देनी वाली😥 यूपी की बेटी,नरपतगंज की शिक्षिका शिवानी कुमारी की दर्दनाक मौत ने मन को झकझोर कर रख दिया है।एक मासूम,सपनों से भरी लड़की… जिसकी अभी कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी,जल्द ही घर में शादी की खुशियाँ गूंजने वाली थीं। माता-पिता ने बेटी की विदाई का सपना देखा था,और शिवानी रोज़ स्कूल जाते हुए अपनी नई जिंदगी की योजनाएँ बनाती थी।लेकिन आज वही घर मातम में डूबा है।उसकी मेहंदी की जगह खून ने ले ली…लहंगे की जगह सफेद चादर बिछ गई…और शादी की तारीख अब हमेशा के लिए सवाल बनकर रह गई। #अररिया #नरपतगंज प्रखंड के #खाब्दह_कन्हैली में दिनदहाड़े शिक्षिका की हत्या सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं,बल्कि हमारी व्यवस्था को आईना दिखाने वाली त्रासदी है।आख़िर कब तक मासूम बेटियाँ सड़क पर यूँ ही मारी जाएँगी ?कब तक अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे ?
कब तक पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रहेगी?मैं अररिया जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए। यह केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं यह हर बेटी की सुरक्षा,हर परिवार की उम्मीद और समाज के विश्वास का सवाल है। शिवानी…बहन तुम्हारी कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। तुम्हारे लिए न्याय की लड़ाई लड़ना हम सबका कर्तव्य है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना…ईश्वर उन्हें इस असहनीय दर्द को सहने की शक्ति दे।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि...💐😭🙏