19/07/2023
लड़की अपनी माँ के साथ पुलिस में अपने पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत करने जाती है! वहां की अफसर लड़की से पुछते है.
क्या तुम्हारा पति मारता है? क्या वो तुम्हे अपने माँ बाप से कुछ मांग कर लाने को कहता है ? क्या वो तुम्हे खाने पहनने को नहीं देता ? क्या सासुराल वाले कुछ कहते है ? क्या वो ख्याल नहीं रखते ?
सब सवालो का जवाब लड़की ने नहीं में दिया। इस पर लड़की की माँ बोली की मेरी बेटी बहुत परेशान है ! वो इसे टार्चर करते है!
अफसर समझ गए ! उसने लड़की की माँ से पुछा बहन जी क्या आप घर में दही जमाती हो ? लड़की की माँ ने कहा हाँ !
अफसर : तो जब दही जमाती हो तो बार बार दही को ऊंगली डाल कर जांचती हो ?
लड़की की माँ जी अगर बार बार ऊंगाली डाल कर जाचुंगी तो दही कहा जामेगा ? वो तो खराब हो जाएगा अफसर तो बहन जी इस बात को समझे शादी से पहले लड़की दूध थी ! अब उस को ज़म कर दही बनना है। आप बार बार ऊंगली करेंगी तो वह सासुराल में बसगी कैसे ? आपकी लड़की सासुराल में परेशान नहीं है! आप की उसकी घर में दाखालांदाजी ही उसके परेशानी का कारण है! उसे उसके सासुराल में ऐडजस्ट होने की शिक्षा दिजिये ना की गलत कर के अपने घर को खराब करने की।