31/03/2023
#नरवर #नलदमयन्ती
नरवर के लिए अब तक का सबसे गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन।
---
माननीय सांसद महोदय श्री Vivek Narayan Shejwalkar जी की प्रबल इच्छा एवं श्री लोढ़ी माता ट्रस्ट कमेटी नरवर के विशेष सहयोग से निषधनरेश नलपति भूपति नरवरपति स्वर्णरत्नसिंहासनपति न्यायालंकारमंडित क्षत्रियकुलावतंस शस्त्रास्त्रशास्त्रपारंगत अश्वचपाकविद्यामार्तण्ड इन्द्रादिकसमसुशोभित नरश्रेष्ठ महाराजाधिराज राजा नल एवं विदर्भकुमारी महारानी दमयन्ती और राजा नल-दमयन्ती को मिलाने वाले हंस की विशाल आदमकद प्रतिमा नया तालाब पार्क नरवर, पहाड़ी पर स्थापित हुई।
शीघ्र ही इसका आधिकारिक रूप से अनावरण किया जावेगा।
Photo : Karan Varna
#नरवर #नलदमयन्ती #राजानल