22/08/2026
🌿 एक छोटी-सी शुरुआत… आप सबके आशीर्वाद के साथ ❤️
आप सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने सभी नजदीकी और शुभचिंतकों की दुआओं और शुभकामनाओं के साथ हमारे एक छोटे से सपने ने अब हकीकत का रूप लेना शुरू कर दिया है।
खुशी के साथ आप सबके साथ साझा कर रहा हूँ कि “ROTI – The Mountain Kitchen” ने शिलारू में मेहमानों को खाना खिलाना शुरू कर दिया है और “The Baithak” भी अपने अंतिम रूप में है। ❤️
अगर आप शिमला–नारकंडा रोड से सफर कर रहे हैं और शिलारू के आसपास हैं, तो कभी रुकिएगा।
एक कप चाय या कॉफी, नाश्ता, लंच या डिनर के लिए हमारे पास जरूर आइए। थोड़ा समय हमारे साथ बिताइए, पहाड़ों का नज़ारा देखिए और हमारे खाने का स्वाद लीजिए। ☕🍲🌲
हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में ROTI में कुछ और व्यंजन जोड़कर इसे एक अच्छा-सा Mountain Kitchen बनाया जाए, जहाँ स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिमाचल घूमने आने वाले लोगों को भी घर जैसा खाना और अपनापन मिल सके।
और जो दोस्त हिमाचल से बाहर रहते हैं और छुट्टियों या घूमने के लिए हिमाचल आने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए भी जल्दी ही The Baithak तैयार होगा। 🏡
उम्मीद है कि जब भी आप इस तरफ आएँ, हमारे यहाँ रुकेंगे, कुछ दिन पहाड़ों में बिताएँगे और हमें आपकी मेज़बानी का मौका देंगे।
यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है और इस सफर में आप सबका साथ और हौसला हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
आपका एक बार आना, किसी अपने को हमारे बारे में बताना या हमारी पोस्ट शेयर कर देना भी हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। 🙏
बस ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखिए। ❤️
जल्द ही शिलारू में आपसे मिलने की उम्मीद है।
ROTI – The Mountain Kitchen
☕ चाय | कॉफी | नाश्ता | लंच | डिनर
The Baithak
🏡 पहाड़ों में आपका अपना ठिकाना
📍 शिलारू | शिमला–नारकंडा रोड
नारकंडा की तरफ जा रहे हों तो शिलारू में रुकना मत भूलिएगा…
कभी मेहमान बनकर आइए, कभी अपने बनकर। ❤️🌲