24/09/2022
#चितौड़गढ़ जिले में चंदेरिया जिंक सयंत्र के बाहर स्थानीय लोगो के स्थाई रोजगार देने, सीएसआर फंड का स्थानीय विकास में उपयोग लेने सहित अन्य मांगों को लेकर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के विरुद्ध स्थानीय लोग आंदोलित है और कई युवा भूख हड़ताल पर बैठे है,मामला संज्ञान में आने के बाद दूरभाष पर मैने स्थानीय RLP के पदाधिकारियों व सदस्यों से जानकारी ली उसके बाद मैंने चितौड़गढ़ जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर मौके पर किसी अधिकारी को भेजकर मांगो का सकारात्मक हल निकलवाने के निर्देश दिए है ! सरकार को भी ऐसे मामलों में कंपनियों को पाबंद करने की जरूरत है !