Raju fast food

Raju fast food Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raju fast food, Fast food restaurant, Aditya nagar basant vihar colony (co-opretive), Nagar.

नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें ...
20/03/2018

नवरात्रे में अक्सर लोग ये सोचते हैं की व्रत में आखिर क्या खाएं। आज हम आपको नमकीन साबूदाना बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की सरल विधि।

सामग्री

मोटा साबूदाना 1 कप

मूंगफली 1 कप

तेल तलने के लिए

सेंधा नमक स्वादानुसार

काली मिर्च 1/4 छोटी चम्मच

विधि

सबसे पहले एक बाउल में साबूदाने को डाले और उसमे थोड़ा सा पानी डालके उसे 15 से 20 मिनट्स के लिए रख दे जिससे साबूदाना थोड़ा सा नरम हो जाए। अब एक कढ़ाई को गैस पे रखे और उसमे तेल को तेज़ गर्म करे। तेल गर्म होने पे गैस को धीमा करे और उसमे साबूदाने को डालके अच्छे से फूलने तक भूने। धयान रखे की यदि साबूदाना फटता है तो उसके ऊपर थाली ढक के भूने।

जब सारे साबूदाने फूल जाये तो उसे निकाल ले और उसमे मूंगफली को भी अच्छे से भूने। भुनने के बाद इसको भी निकाल ले। गैस बंद कर दे। ठंडा हो जाने पे एक बाउल में साबूदाना, मूंगफली, काली मिर्च और सेंधा नमक को मिला ले और सर्व करे। तैयार है व्रत के स्पेशल नमकीन साबूदाना।

यदि आपको ये रेसिपी अच्छी लगी हो या आप ऐसी ही और किसी रेसिपी के बारें में जानना चाहते हों तो आप कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार की रेसिपी तथा जानकारी मिलती रहे।

लज़ीज़ मूँग दाललज़ीज़ मूँग दाल एक बहुत ही आसानी से और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी...
27/02/2018

लज़ीज़ मूँग दाल
लज़ीज़ मूँग दाल एक बहुत ही आसानी से और फटाफट बनने वाला नाश्ता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है. मूँग दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है

सामग्री

(4 लोगों के लिए)

मूँग दाल 1 कप
पानी लगभग 2 कप
घी 2 छोटे चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
खड़ी लाल मिर्च 2
हींग 2-3 चुटकी
हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
पिसी लाल मिर्च/काली मिर्च ¼ छोटा चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच/ स्वादानुसार

परोसने के लिए

धनिया की चटनी ¼ कप
घिसा पनीर ¼ कप
घिसी मूली ¼ कप
भूना जीरा पाउडर ¼ छोटा चम्मच
पिसी लाल मिर्च ¼ छोटा चम्मच
कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि

मूँग दाल को बीनिये और फिर धो लीजिए. लगभग दो़ कप पानी में दाल को 30 मिनट के लिए bhigo dijiye
प्रेशर कुकर में घी गरम करिए. अब इसमें जीरा डालिए; जब जीरा चटक जाए और इसका रंग बदल जाए तो इसमें हींग, और सूखी लाल मिर्च डालिए. कुछ सेकेंड्स के लिए भूनिए. अब इसमें हल्दी और भीगी हुई मूँग की दाल डालिए और अच्छे से मिलाइए. दाल जिस पानी में भिगोई थी वो पानी भी इसमें डालें. अब नमक और लाल मिर्च/ काली मिर्च पाउडर डालिए और एक बार फिर अच्छे से मिलाइए. मध्यम आँच पर एक सीटी लेकर आँच बंद कर दीजिए..
जब सीटी निकल जाए तो दाल को अच्छे से मसल दीजिए जिससे कि दाल एकदम चिकनी हो जाए. अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा सा और पानी डाला जा सकता है. वैसे यह दाल सूखी ही बनती है.

अब दाल को 4 प्लेट में निकालिए. इसके ऊपर धनिया की चटनी, मूली के लच्छे और घिसा हुआ पनीर डालिए. अब स्वाद के अनुसार भुना जीरा, और लाल मिर्च पाउडर डालिए और कटे हरे धनिए से सजाकर परोसिए इस लज़ीज़ दाल को...

कुछ नुस्खे/ सुझाव

अगर आप या आपके बच्चे आलू के दीवाने हैं तो आप ऊपर से भुने आलू या फिर सादे उबले आलू भी काट कर डाल सकते हैं.

अगर आप चाहें तो ऊपर से कुछ नमकीन (दालमोठ) भी डाल सकते हैं इस स्वादिष्ट सूखी मूँग दाल में..

सर्दी भगानी है तो खाएं तिल आटा बर्फीसर्दी का मौसम आते ही मूंगफली और तिल से बनी चीजें सभी को खूब पसंद आती है। वैसे तो तिल...
18/11/2017

सर्दी भगानी है तो खाएं तिल आटा बर्फी
सर्दी का मौसम आते ही मूंगफली और तिल से बनी चीजें सभी को खूब पसंद आती है। वैसे तो तिल से तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिल की चिक्की आदि बनाई जाती है। पर क्या आपने कभी तिल की बर्फी बनाई है, अगर नहीं तो इस सर्दियों में तिल आटा की बर्फी जरूर बनाएं। साथ ही अपने दोस्तों को भी खिलाएं।

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

तिल आटा बर्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ चीजों को जुटाना पड़ेगा।
इस के तहत आपको
250 ग्राम तिल सफेद तिल,
250 ग्राम गेहूं का आटा ,
400 ग्राम चीनी,
3 कप देशी घी,
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर,
और साथ ही 20 काजू ,
20 बादाम के दाने जुटाने होंगे।

ऐसे तैयार करें तिल आटा बर्फी

सबसे पहले पैन को आग पर रख कर गरम कीजिये, फिर धीमी आंच पर एक पैन में तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और उसके इसे प्लेट में निकाल लें। इसके बाद फिर इसी पैन में घी डालें। जब घी पिघलने लगे तो इसमें आटा डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से भूनें। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसमें गांठ पड़ जाएगी। जब आटा भुन जाएगा तो इसमें से खुशबू आने लगेगी। अब उस भूने आटे को अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये। इसके बाद आपका अगला काम कि काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लें।

चाशनी तैयार करें

पैन में चीनी और आधा कप पानी डालने के बाद चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दें। चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें। अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लें। अगर चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकने तक पकाएं। चाशनी में अच्छा लम्बा तार बन रहा हो तो चाशनी तैयार है। गैस धीमी कर दें और चाशनी में भूना आटा, तिल, कटे हुए काजू-बादाम और कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण को प्याली में टपकाकर देखें, अगर वो जम जाता है, तो समझे आपका मिश्रण तैयार है। अब एक प्लेट में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें। फिर बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालें और कलछी से एक जैसा फैला लें। अंत में बर्फी के ऊपर कुछ काजू और बादाम डालकर, चम्मच से दबाकर जमने के लिए छोड़ दीजिए।

इस तरह सारी प्रक्रिया करने के बाद आप तैयार तिल आटे की बर्फी को अपने हिसाब से टुकड़ों में काट कर एक शेप दे सकते हैं। अब आपका तिल आटा बर्फी बिलकुल खाने लायक तैयार हो चुका हो तो अपने इस्तेमाल करने के लिहाज से किसी एअरटाइट डिब्बे में भरकर भी रख सकते है ताकि आप लम्बे दिनों का इसका स्वाद ले सकें।

ब्रेड कटलेट एक स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता है जिसे स्टार्टर के रूप में या शाम के समय चाय के साथ नाश्ते में परोसा जाता है।यह ...
17/08/2017

ब्रेड कटलेट
एक स्वादिष्ट भारतीय नाश्ता है जिसे स्टार्टर के रूप में या शाम के समय चाय के साथ नाश्ते में परोसा जाता है।
यह बनाने में बहुत ही आसान है, साथ में पौष्टिक भी है और बच्चों को भी पसंद आता है।
इसे बनाने के लिए ब्रेड, उबले हुए आलू, उबले हरे मटर और कुछ सब्जियों का उपयोग करके मिश्रण बनाया जाता है और फिर उसमें से कटलेट बनाकर कटलेट को तेल में सेंका जाता है।
चाहे आप इसे चाय के साथ परोसें या हरी धनिये की चटनी के साथ, आप इसे दोनोंही तरह से पसंद करेंगे।
तो आइये आज हम इस रेसिपी का पालन करके घर पर कटलेट बनाना सीखते है।

सामग्री:
4 ब्रेड स्लाइस1 बड़ा आलू, उबला, छिला और मैश किया हुआ
1/3 कप हरी मटर के दाने (ताजा या फ्रोजन), उबले हुए
1/3 कप कद्दूकस पत्ता गोभी
1/3 कप कद्दूकस गाजर2 टेबलस्पून
1/3 कप सूखे ब्रेडक्रम्ब
1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बीज निकाले हुए और बारीक़ कटी हुई
1/2 टीस्पून कसा हुआ अदरक
1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून + 3 टेबलस्पून तेल
पानी
नमक स्वाद अनुसार
2 चीज क्यूब्स और टोमेटो केचप

सजाने के लिएविधि (Bread Cutlet Banane Ki Vidhi Hindi Me):
1.एक पैन में मध्यम आंच पर 1-टेबलस्पून तेल गरम करें। बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्के गुलाबी रंग का होने तक भूने, इसमें1-2 मिनट का समय लगेगा। कसा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें और उन्हें 30 सेकंड के लिए भूने।2.कसा हुआ गाजर, कसा हुआ गोभी, उबले हुए मटर के दाने और गरम मसाला पाउडर डालें।
3.उन्हें 1-2 मिनट के लिए भूने। गैसबंद करें और मिश्रण को एक कटोरी में निकाले। इसे 4-5 मिनट के लिए ठंडा होने दे।
4.ब्रेड की स्लाइस को पानी में डुबाए और तुरंत ही बाहर निकाले। स्लाइस को निचोड़ कर अतिरिक्त पानी निकाल दे और पकी हुई सब्जियों के मिश्रण में डाले। मैशकिए हुए आलू, 2 टेबलस्पून सूखे ब्रेडक्रम्ब, नींबू का रस और नमक डालें।5.अच्छी तरह से मिला ले और मिश्रण बना लें। उसे नमक के लिए चखे और अगर जरुरत लगे तो अधिक नमक डाले।6.मिश्रण को 8 बराबर भागों में बाँटले और हर एक भाग को गोले का आकार दे। अगर मिश्रण गीला लगे तो 1-2 टेबलस्पून सूखे ब्रेडक्रम्ब डाल सकते हैं। प्रत्येक गोला लो और उसे हथेलियों के बीच दबाकर 1/2 इंच मोटी पैटी (टिक्की) बनाइये।7.एक थाली में 1/3 कप सूखे ब्रेडक्रम्ब लो। प्रत्येक पैटी को ब्रेडक्रम्ब से लपेटो और एक प्लेट में रखो। इसी तरह सारी पैटी बना ले।
8.एक नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर2-3 टीस्पून तेल गर्म करें। पैन में 2-3 कटलेट रखें और उन्हें नीचे की सतह हल्के सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दे।
9.उन्हें धीरे से पलटें, हर एक की उपर 1-टीस्पून तेल लगाये और दूसरीबाजू सुनहरा भूरा होने लगे तब तक पकने दे। उन्हें दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का होने तक तेल में सेके। हर एक बाजू सुनहरे भूरे रंग की होने में लगभग 2 मिनट का समय लगेगा। उन्हें एक थाली में निकाल दे।
10.इसी तरह सारी कटलेट तेल में सेंकलें। कटलेट के ऊपर कसा हुआ चीज और टमाटर का केचप डालकर सजाये। ब्रेड कटलेट परोसने के लिए तैयार है।

सुझाव और विविधता:
इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए मैदे की ब्रेड के बदले गेहूं कीब्रेड का उपयोग करें।
आप कटलेट को तेल में भी तल सकते हैं। अगर आप कटलेट को तेल में तलना चाहते है तो ध्यान रहे कि तेल में से हल्का धुंआ निकलने लगे ऐसा गर्म हो, अगर तेल पर्याप्त गरम नहीं होगा तो तलते समय कटलेट तेल में टूट सकतेहै।
अगर गाजर और पत्ता गोभी उपलब्ध नहींहैं तो उसके बदले और कोई सब्जी भी डाल सकते है।
स्वाद:अंदर से मुलायम और बाहर से क्रिस्पी
परोसने क तरीके:इसे चाय या टमाटर केचप के साथ शाम के नाश्ते के परोसें। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ एक स्वादिष्ट स्टार्टर की तरह भी परोसा जा सकता है।

बच्चों को चाइनीज डिशेज बहुत पसंद होती हैं। उन्हें नूडल्स से लेकर मन्चूरियन सब पसंद होते हैं। आप उन्हें टेस्टी वेजिटेबल म...
01/07/2017

बच्चों को चाइनीज डिशेज बहुत पसंद होती हैं।
उन्हें नूडल्स से लेकर मन्चूरियन सब पसंद होते हैं।
आप उन्हें टेस्टी वेजिटेबल मन्चूरियन रोल बना कर खिला सकते हैं।

यहां पढ़ें वेजिटेबल मन्चूरियन रोल की रेसिपी

-सामग्री-
वेजिटेबल बॉल्स के लिए
2 कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी
1/4 कप कसा हुआ गाजर
1/3 कप बारीक कटी हुई हरी प्याज
1/4 कप कोर्नफ्लॉर
2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्चनमक
और सफेद कालीमिर्च का पाउडर स्वादअनुसारतेल ,

तलने के लिए
मन्चूरीयन सॉस के लिए
2 टेबल-स्पून तेल
1 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
2 टी-स्पून डार्क सोया सॉस
2 टेबल-स्पून कोर्नफ्लॉर ,
1/2 कप पानी में घुला हुआ
2 चुटकी शक्कर
नमक स्वादअनुसार

अन्य सामग्री-4 रोटी
1 कप स्टर-फ्राइड राईस
1 कप पतली लबी कटी हुई पत्तागोभी
6 टेबल-स्पून शैजवान सॉस
2 टेबल-स्पून स्वीट एण्ड सॉर

सॉसविधि -वेजिटेबल बॉल्स के लिए तेल छोड़कर सभी सामग्री को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण को 16 बराबर भाग में बांटकर,
प्रत्येक भाग के गोल बॉल बना लें।
कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आँच पर बॉल्स के सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
तेल सोखने वाले कागज में निकालकर रख दें।
मन्चूरीयन सॉस के लिएएक कढ़ाई या पॅन में उच्च तापमान पर तेल गरम करें।
लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर उच्च तापमान पर कुछ सेकन्ड तक स्टर-फ्राय करें।
1/2 कप पानी, सोया सॉस, कोर्नफ्लॉर पेस्ट, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और सॉस के गाढ़ा होने तक, कुछ सेकन्ड तक लगातार होलाते हुए पकाएं
एक तरफ रख दें।परोसने के तुरंत पहले, वेजिटेबल बॉल्स को मन्चूरीयन सॉस में डालकर उबाल लें।
रोटी को साफ और सूखी जगह पर रखकर, स्टर-फ्राइड राईसके 1/4 भाग को बीच में लंबी कतार में रखें।4 वेजिटेबल बॉल्स और 1/4 कप पत्तागोभी रखें।अंत में 1 1/2 टेबल-स्पून शैजवॉन सॉस और 1/2 टेबल-स्पून स्वीट एण्ड सॉर सॉस डालकर फैला लें और अच्छी तरह बंद कर लें।बची हुई सामग्री का प्रयोग कर 3 और रोल बनायें।
प्रत्येक रोल पर टीशू पेपर लपेटकर तुरंत परोसें।

यह भी पढ़े :
*.गर्मियों में यह सलाद आपको बनाएगी कूल कूल
*.शरीर में खून की कमी को पूरी करने के लिए जरूर खाएं ये चीज
*.बच्चों से बूढ़ों तक को इस डिश के साथ दें सेहतमंद ईवनिंग

आलू को आप व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा (Potato Halwa) भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिक...
29/12/2016

आलू को आप व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा (Potato Halwa) भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिकतर व्रत के समय बनाकर खाया जाता है, ये हलवा भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बड़ी जल्दीबन जाता है, बनाने में बड़ा आसान भी है. आइये आज हम आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa )

आवश्यक सामग्री -
आलू - 300 (4या 5 मध्यम साइज केआलू)*चीनी - 100 ग्राम(आधा कप)*.
घी - 4 टेबल स्पून*दूध - एक कप*.किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़िये और धो लीजिये)*काजू - 1 टेबल स्पून ( काजू के 5-6 टुकड़ों में काट लीजिये)*इलाइची - 5-6 (छील कर कूट लीजिये)*.बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How to make Potato halwaआलू को धो कर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील कर तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये, गरम होने दीजिये
घी में आलू डालकर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से भुनिये. भुने हुये आलू में दूध और चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिये.
इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनट में आलू काहलवा बनकर तैयार हो जायेगा.
आग बन्द कर दीजिये.
आलू के हलवे मेंइलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बचा हुआ घी भी डाल दीजिये,
लीजिये आपका आलू का हलवा तैयार है.
आलू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये.
गरमा गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने पर भी यह हलवा बहुत अच्छा लगता है.
आलू के हलवा (Alu ka Halwa) मेंआप अपनी पसन्द से कोई भी मेवा हटासकते हैं और अपनी पसन्द की मेवा डाल भी सकते हैं.*.

4 सदस्यों के लिये*.
समय - 25 मिनिट

गराडू, रतालू / आलू के परिवार से है और व्यापक रूप से मध्य भारत में पाया जाताहैं। इंदौरी शैली में तले हुए गराडू इन्दोरियो ...
18/12/2016

गराडू, रतालू / आलू के परिवार से है और व्यापक रूप से मध्य भारत में पाया जाताहैं। इंदौरी शैली में तले हुए गराडू इन्दोरियो की पहली पसंद हैं और गैर इंदोरियो के लिए चर्चा का विषय है। मुख्य रूप से यह खास, ठण्ड के मौसम में बनाए जाने वाला पकवान हैं। खासकर जब इसे गरमा गरम औरगराडू मसालेके साथ परोसा जाए। वास्तव में यह एक लज़ीज चाट हैं। गराडू को अफ्रीका में कसावा या मोगो केनाम से जाना जाता है, लेकिन जिस तरह इसेमसालेदार इंदौरी शैली में बनाया जाता है वैसा दुनिया में कहीं नहीं मिलता। इंदौर में सर्दिया मतलब गरमा गरम और चटखारेदार गराडू। खाने के शौकीन रोज शाम को इंदौर सर्राफा में इसका लुफ्त उठाते हुए नजर आते हैं।“ठिठुरती हुई ठण्ड में गरमा गरम गराडूठण्ड से बचने का सबसे मजेदार उपाय हैं”मेरे परिवार के सभी सदस्य गराडू के बेहद शौकीन हैं। हर साल नव वर्ष की पार्टी में गराडू मेनू का निश्चित हिस्सा होता हैं। अक्सर हम सर्दियों के मौसम में गराडू पार्टियाँ करते रहते हैं।गराडू स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है,हालांकि इसे गर्म मौसम में खाया जाएं, तो यह गले में जलन पैदा करता है। इसलिए इसे 10 से 12 डिग्री तापमान के नीचे खाने की सलाह दी जाती है।
Ingredients*.500 ग्राम - गराडू*.
तलने के लिए - तेल*.
आवश्यकतानुसार- नींबू का रस*.
आवश्यकतानुसार -गराडू - जिरालू मसालाInstructions

1.गराडू का छिलका निकालकरवीडियो में दिखाएँगए तरीके से काट लें।(गराडू काटने से पहले हाथों में थोड़ा सा तेल लेकर हाथों में मसल लें, ऐसा करने से आपके हाथों में खुजली नहीं होगी)
2.गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डालकर गरम करें।
3.जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तब गरम तेल में गराडू के पीस डालकर दोनों तरफ से सुनहरा रंग होने तक धीमी - मध्यम आँच पर तले।बीच में कलछी की मदद से पलटे।
4.जब ये सभी तरफ से सुनहरे हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में पेपर बिछाकर, उस पर निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल पेपर सोंख लें।
5.इसी तरह से सारे गराडू तल लें।
6अब गराडू के पीस को सर्विंग प्लेट में निकाल लें और इसके ऊपरसेगराडू मसालाऔर नीबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें
7.हमारी गरमा गर्म स्वादिष्ट गराडू चाट बनकर तैयार है।

Notesगराडू काटने से पहले हाथों में थोड़ा सा तेल लेकर हाथों में मसल लें, ऐसा करने सेआपके हाथों में खुजली नहीं होगी

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठ...
25/11/2016

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.

Read this recipe in English - Dabeli Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli
पाव - 8
मक्खन - 2 टेबल स्पून
मीठी चटनी - आधा कप
लाल या हरी चटनी- आधा कप
मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
पतले सेव - आधा कप
हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
अनार के दाने - आधा कप
दाबेली मसाला - Dabeli Masala

साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1
दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
लौंग - 2
काली मिर्च - 3-4
दाबेली स्टफिंग

आलू - 4
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
मक्खन - 1 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Dabeli
आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.

दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.

स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.

शकर की परत चढे शकरपारे के ऊपर शकर  की मिठास से भर पूर बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें किसी भी त्योहार के अवसर पर या क...
28/10/2016

शकर की परत चढे शकरपारे के ऊपर शकर की मिठास से भर पूर बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें किसी भी त्योहार के अवसर पर या कभी भी बना कर रख लीजिये और मीठा खाने का मन हो तब खाइये.

Read - Suger Coated Sakarpara Recipe In hindi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Shakarpara
मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
घी - 50 ग्राम (1/4 कप) मैदा में डालने के लिये
चीनी = 200 ग्राम ( एक कप)
घी - तलने के लिये
विधि - How to make Suger Coated Shakarpara
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी डालिये और हाथ से मैदा घी को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
पानी की सहायता से मैदा को पूरी से भी थोड़ा सख्त आटा गूथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गुथे हुये आटे से 2 लोई बना कर तैयार कीजिये. एक लोई को उठाइये और गोल करके 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी. मोटी पूरी बेलिये. चाकू से आधा इंच की दूरी पर काटिये, दूसरी ओर से भी इसी तरह काटकर चौकोर शकर पारे बनाकर तैयार कीजिये. दूसरी लोई को भी इसी तरह बेल कर अपने मनपसन्द आकार और साइज के शकरपारे काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जितने शकर पारे आ जायं डालिये और सभी तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, शकर पारे धीमी और मीडियम गैस पर ही तलें. सारे शकर पारे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

चाशनी बनाइये - How to make Chashni
पैन में चीनी डालिये और आधा कप पानी मिलाइये, गैस पर उबलने रखिये, चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को टैस्ट कीजिए. एक बूंद चाशनी की किसी प्याले में टपकाइये और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली से उठाइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, ऊंगली और अंगूठे को अलग करते समय चाशनी में तार निकलने चाहिये, 2 तार की चाशनी बनाकर तैयार कीजिये और गैस बन्द कर दीजिये.

तैयार चाशनी में, तले शकर पारे डालिये और शकर पारे अच्छी तरह शक्कर कोट होने तक चमचे से चला कर मिलाते रहिये. चीनी कोट होने के बाद शकरपारे अच्छी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो 2 महिने तक शुगर कोटेड शकर पारे कन्टेनर (Sweet Shakarpara) से निकालिये और खाइये.

जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्...
28/10/2016

जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्हें बनकर एकमहीने तक खा सकते हैं. बस आप इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें. तो फिर आज बनाते है मठरियाँ (Matharia).

Read - Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe In hindi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathri Recipe
मैदा - 500 ग्राम (5 कप)
देशी घी या रिफाइन्ड तेल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा)
जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make marthri
मैदा में घी/तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, और पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये मैदा को 20 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढक कर रख दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें. गूथे हुये मैदा से उगलियों की सहायता से थोड़ा सी मैदा निकालें और गोल करके बेलन से बेलें, इसमें चाकू से 5-6 छेद करदें और प्लेट में रखे, फिर दूसरी मठरी को भी इसी तरीके से तैयार करें. 5- 6 मठरियाँ इसी तरह तैयार कर लें, और अब इन्हैं तेल में डालें, धीमी आग पर तलें. जब तक यह मठरियाँ सिकती हैं तब तक और 5- 6 मठरियाँ बेल कर तैयार करलें. कढ़ाई में मठरियाँ जब ब्राउन हो जाय तब उन्हैं
निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें.

अब दूसरी बार बेली हुई मठरियाँ तेल में डाल दें और उसी तरह तलें. बाउन होने पर इन्हैं भी निकाल लें, और प्लेट में रखें. इसी तरह सारी मठरियाँ बना कर तैयार कर लीजिये.

खस्ता कुरकुरी मठरी (Flaky Biscuits) तैयार हैं, इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बची हुई मठरियों (mathri) को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके रख लीजिये, 1 महिने तक कभी भी जब आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा...
28/10/2016

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe) यह उत्तर भारत की मिठाई है. यह मिठाई मुझे सबसे अधिक प्रिय है, गुलाब जामुन मावा में थोड़ा सा मैदा डालकर बनाये जाते हैं, मावा और पनीर को मिला कर भी गुलाब जामुन बनाते हैं. दोनों तरीके से गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं, आज हम गुलाब जामुन (Gulabjamun) मावा और पनीर मिला कर बनायेंगे, तो आइये जल्दी से शुरू करते हैं, गुलाब जामुन बनाना.

गुलाब जामुन में लगने वाला समय : करीब 1 -1 1/2 घन्टा

Read - Gulab Jamun Recipe In hindi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gulab Jamun
मावा (खोया) - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप)
मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर ) - 20 - 30 ग्राम(2-3 टेबिल स्पून)
काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू के 8 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिये )
किशमिश - टेबल स्पून
चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
विधि - How to make Gulab Jamun
मावा, पनीर और मैदा को एक चौड़े और बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार है.

गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. चाशनी बनाने का तरीका नीचे दिया गया है. चाशनी तैयार हो गई है.

तैयार मावा से थोड़ा सा मावा ( करीब एक छोटी चम्मच ) अंगुलियों की सहायता से निकालिये, उसे हथेली पर रखकर चपटा करके 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसमें भरने के लिये उसके ऊपर रखें. मावा को चारों ओर से उठा कर काजू किशमिश को मावा के अन्दर बन्द कर दीजिये, अब दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले टैस्ट कर सकते हैं(एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें यदि गुलाब जामुन घी में फट रहा है, तब गुलाब जामुन के मावा में थोड़ा मैदा और मिलायें).

3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें ( गैस की फ्लेम धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोल गोल गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

चाशनी बनाने का तरीका
एक बर्तन में चीनी में, 300 ग्राम पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.

चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाय उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी यानि कि तार बहुत ही कम दूरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.

तले हुये गुलाब जामुन (Gulab Jamun) को इस चाशनी में डाल दीजिये. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें.

गुलाब जामुन तैयार हैं. इन्हें गरम गरमा या ठंडे परोसिये और खाइये.

नोट:

1. यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम हों तो थोडा सा मैदा मावा के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
2. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
3. अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन मत डालिये.

Address

Aditya Nagar Basant Vihar Colony (co-opretive)
Nagar
321205

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
5pm - 9pm
Tuesday 9am - 2pm
9pm - 5pm

Telephone

+919602088338

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju fast food posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Raju fast food:

Share