01/08/2022
चिकन स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन खाना माना जाता है। चिकन खाने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। बॉडी बिल्डिंग करने वाले फिटनेस फ्रीक्स को मसल्स विकसित करने के लिए उच्च प्रोटीन युक्त आहार की आवश्यकता होती है। चिकन में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कई पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। चिकन आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कड़कनाथ चिकन या कड़कनाथ मुर्गे के बारे में सुना है? अगर नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे इस मुर्गे की खासियत और इसे खाने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में। इसका मांस खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही सेक्स पावर बढ़ने के साथ शारीरिक उर्जा में भी इजाफा होता है। इसका सेवन आपको हृदय रोगों और डायबिटीज से भी बचाता है। डायबिटीज और हृदय रोगों में भी यह काफी फायदेमंद माना जाता है। बाजार में इस मुर्गे के चिकन की कीमत बेहद महंगी है। बहुत से लोग इनका व्यापार कर ढेर सारा मुनाफा कमाते हैं। यह मुर्गा देखने में काले रंग का होता है। इसके पंजे नाखून, चोंच, गर्दन आदि सबकुछ काला होता है। भारत में कड़कनाथ ही केवल काले मांस वाला मुर्गा है। आइये जानते हैं इस खास मुर्गे को खाने से कौन से फायदे होते हैं।