Ajay salava

Ajay salava Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ajay salava, Restaurant, Meerut City.

राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिध...
19/08/2026

राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥

अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिधारा के महान कवि, 'पूज्यपाद' गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई।

उन्होंने अपनी दिव्य कृतियों के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के अमृत संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनका कालजयी साहित्य लोकमंगल का शाश्वत पथप्रदर्शक है।

स्वामी विवेकानंद जी के पूज्य गुरु एवं महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!मानवत...
16/08/2026

स्वामी विवेकानंद जी के पूज्य गुरु एवं महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

मानवता की सेवा और आत्मचेतना के जागरण को समर्पित उनकी अमूल्य शिक्षाएं युगों-युगों तक संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

भारत के मस्तक पर साहित्य, संस्कृति और स्वाभिमान का स्वर्णिम मुकुट सजाने वाले, राष्ट्रगान के अमर रचयिता, नोबेल पुरस्कार स...
07/08/2026

भारत के मस्तक पर साहित्य, संस्कृति और स्वाभिमान का स्वर्णिम मुकुट सजाने वाले, राष्ट्रगान के अमर रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

आपकी अमर रचनाएं भारतीय साहित्य की गौरवशाली विरासत हैं, जो प्रत्येक पीढ़ी को संवेदना और सृजन का संदेश देती रहेंगी।

राष्ट्रसेवा को धर्म, जनकल्याण को संकल्प और भारत की प्रतिष्ठा को दायित्व मानने वाली प्रखर वक्ता, संवेदनशील जननेता, पूर्व ...
06/08/2026

राष्ट्रसेवा को धर्म, जनकल्याण को संकल्प और भारत की प्रतिष्ठा को दायित्व मानने वाली प्रखर वक्ता, संवेदनशील जननेता, पूर्व विदेश मंत्री एवं 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, लोकसेवा और उदात्त लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा का उज्ज्वल अध्याय है।

श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों  को हार्दिक बधाई व श...
03/08/2026

श्रद्धा, साधना और शिवत्व की अनंत चेतना से आलोकित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त शिवभक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो, यही प्रार्थना है।

हर हर महादेव!

'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्व...
01/08/2026

'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

'लोकमान्य' का जीवन राष्ट्रभक्ति का आदर्श और उनका 'स्वराज मंत्र' भारत की आत्मा का अमर स्वर है।

कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई।यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। मात...
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई।

यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है।

मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारतीय सेना के सभी अमर वीरों को नमन।

जय हिंद।

सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन ति...
25/07/2026

सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।
मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥

भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।

सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।माँ भारती की स्व...
20/07/2026

राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु उनका अतुलनीय समर्पण, संघर्ष एवं बलिदान राष्ट्रसेवा का अमूल्य पाथेय है।

सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारं...
16/07/2026

सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

जय जगन्नाथ।

Address

Meerut City
250001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajay salava posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category