Avadh Nandan Restaurant

Avadh Nandan Restaurant Avadh Nandan Restaurant Hall Serving authentic veg & non veg North Indian & ꜱᴏᴜᴛʜ ɪɴᴅɪᴀɴ ꜰᴏᴏᴅ

10/10/2024
इंजीनियर सुरेश होल्कर ने अटल सेतु मुंबई पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूदकर जान दे दी। सुरेश होल्कर की पत्नी और 4 साल क...
27/07/2024

इंजीनियर सुरेश होल्कर ने अटल सेतु मुंबई पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूदकर जान दे दी।

सुरेश होल्कर की पत्नी और 4 साल की बेटी है। 38 साल का सुरेश होल्कर डोंबिवली में रहता था। सुरेश होल्कर ने खुद को समाप्त कर लिया, लेकिन अपनी पत्नी और बेटी के लिए कितनी मुसीबत खड़ी कर गया।

सोचिए वह फ्लैट में रहता था, कार से चलता था, किंतु कर्ज के बोझ तले भी दबा हुआ था। एक इंजिनियर इतना तो कमा ही सकता था तीन लोगो का पेट पाल सके। लेकिन वह जीवन से हार मान गया।

शहर में रहने वाला मध्यमवर्गीय कथित शिक्षित युवा आज के दौर में सबसे अधिक मानसिक तनाव का शिकार है। दिखावे की जिंदगी जीने को लालायित युवा अति महत्वाकांक्षा का इतना शिकार है कि समाज में दिखावे की जिंदगी जीने के लिए, अपने दोस्तों के बीच अपनी झूठी शान दिखाने के लिए कर्ज के बोझ तले दबने लगता है।

क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भ्रमजाल भौतिक सुख सुविधा का दिवा स्वप्न दिखा देते हैं। महानगरों में चंद साल व्यतीत करने पर 0 एडवांस पर महंगे फ्लैट उपलब्ध हैं। बिल्डर अपना पैसा लेकर किनारे हो जाते हैं और बैंक की ईएमआई शुरू हो जाती है।

फ्लैट की सजावट सुख सुविधा के लिए सबकुछ ईएमआई पर उपलब्ध है। लेकिन जब किस्त भरने का सिलसिला शुरू हो जाता है तो न फ्लैट का सुख मिलता है और न ही सजावटी सामानों का।

बनावटी जीवन का दिवा स्वप्न सबसे अधिक इन्हीं युवाओं के जीवन को नर्क बनाया है। दिखावे की जिंदगी जीने की चाहत एक ऐसे जाल में फांस लेती है जो जिंदगी को ही खत्म करने के बारे में सोचती है।

सुरेश होल्कर यदि अपने परिवार से, अपने मित्रों से चर्चा करता तो कोई रास्ता निकल सकता था। उसकी पत्नी और बेटी शायद बेसहारा नहीं होती। लेकिन अंदर ही अंदर घुट रहे सुरेश होल्करको जिंदगी को नकार कर मौत चुनना ही आसान लगा।

डिजिटल युग में हम समाज से अलग हो गए। परिवार से अलग हो गए। अपनो से विचार विमर्श करना छोड़ दिए। यह एकाकी जीवन आखिर हमें किस ओर ले जा रहा है।

🙏🙏 राम राम🙏🙏

20/06/2024

Address

Patna/Gaya/Dobhi Road, Jamalpur
Masaurhi
804454

Opening Hours

Monday 8am - 11pm
Tuesday 8am - 11pm
Wednesday 8am - 11pm
Thursday 8am - 11pm
Friday 8am - 11pm
Saturday 8am - 11pm
Sunday 9am - 11pm

Telephone

7022341645

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Avadh Nandan Restaurant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Avadh Nandan Restaurant:

Share