22/04/2022
हनुमान जी जब बचपन में छोटे थे तो सूर्य को फल समझकर निगल गए थे ।
सूर्य से पृथ्वी की दूरी- 149.6 Million km
149600000 km
श्री लंका से हिमालय की दूरी- 2400 km
और वापस आने जाने की दूरी-4800km
हनुमान जी जब बड़े थे तब वे एक रात में हिमालय से लंका तक पहाड़ उठा लाए थे, तो इस हिसाब से उनके उड़ने की स्पीड हुई
4800÷12= 400km per hr
जब हनुमान जी बच्चे थे तो 400 km की स्पीड से उड़ते थे,
मान लिया बच्चा बड़ों से कमजोर होता है तो बचपन में वे 300km के स्पीड से उड़ते होंगे...,
तो सूर्य की दूरी तय करने में लगा समय
149600000÷300=498666 घण्टे
498666÷24=20777 दिन
20777÷365= 57 साल
एक तरफ विज्ञान के मुताबिक लगे 57 साल
और दोनों तरफ के हुए 114 साल
अब कुछ प्रश्न उठते हैं यहां??
1- 114 साल बाद जब हनुमान जी वापस आए तो वो बड़े हो गए थे या बच्चे ही थे??
2- जब हनुमान जी ने सूर्य खाया तब अंधेरा सिर्फ भारत में ही हुआ था या पूरी पृथ्वी पर,अगर हां तो जापान, अमेरिका, ब्रिटेन में हनुमान जी को कोई क्यों नहीं जानता??
3- जब वो वापस पृथ्वी पर आए तो सभी लोग उतने ही बड़े थे या या उन सबकी उम्र 114 साल बढ़ चुकी थी..??
अब आप स्वयं से भी प्रश्न जोड़ लीजिए ।
विज्ञान अपनाओ
अंधविश्वास भगाओ ।