05/02/2023
ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न।।
अपने महान विचारों से संपूर्ण जगत में समरसता एवं मानव एकता का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
पूज्य संत रविदास जी का समानता, सद्भावना और करुणा का संदेश युगों - युगों तक हमें प्रेरित करता रहेगा। आइए आज संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर हम सब समाज में फैली कुरीतियों व आज के समय की सबसे घातक बुराई नशे को समाज से दूर करने में अपना योगदान देने हेतु अपने हांथ में जल लेकर नशामुक्त रहने, अपनी दोस्ती अपना परिवार नशामुक्त बनाने और नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लें।
#रविदास_जयंती
#नशेकोनखुशियोंकोहां
नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का'
आयुष यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लखनऊ