14/05/2024
किसान अपने खेतों के पास एक कुआं खोद कर उसमें लोहे की बनी रेहट नामक मशीन लगा देते थे और अपनी फसल की सिंचाई कर लेते थे।पुराने समय में जहां पर तालाबों या झील के पानी से सिंचाई होती थी वहां पर बेड़ी की आवश्यकता होती थी। इसमें दो व्यक्ति एक बांस या दूसरी लकड़ी से बना एक बड़े पर्तन को रस्सी से बांध कर पानी को तालाब से खींच कर नाली में डालते हैं जो खेत में जाती है।