04/08/2022
"हर घर तिरंगा फहराने के लिए हैलो कॉर्नर द्वारा किये जा रहे प्रयास स्तुतनिय हैं."
-संजय पवार
"इस वर्ष हमारा देश 75 व अमृतमहोत्सव मना रहा हैं, इस बार ध्वजारोहण के नियमो में कुछ बदलाव किए गए है,जिससे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आम जनता भी अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके,हैलो कॉर्नर द्वारा इस दिशा में जनजागरण हेतु किये जा रहे प्रयास स्तुतनिय हैं" ऐसे उदगार हैलो कॉर्नर में ध्वजारोहण सम्बंधित गाइडलाइन्स के फलक का अनावरण करते हुवे विभागीय एडिशनल आयुक्त श्री संजय पवार ने व्यक्त किये।
इस मौके पर उपस्थित निवासी जिल्हाधिकारी श्री.आशीष बिजवल ने कहा कि "प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को गतिमान किया जा रहा हैं, हैलो कॉर्नर और उनकी पूरी टीम का मैं अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने अभिनव तरीके से इस अभियान को लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया हैं।"
पोलिस उपयुक्त श्री विक्रम साळी ने अपने सम्बोधन में "अमरावती की तमाम जनता को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आव्हान किया साथ ही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी शहरवासियों को अपने अपने घर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फैलाने का आव्हान किया।"
कार्यक्रम का आयोजन इरफान अथर अली ने व सूत्रसंचालन सामाजिक कार्यकर्ता सलीम मिरावाले ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के शुरुवात में ही कार्यक्रम की भूमिका रखी और कहा कि आज जबकि पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं , देश के एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के माध्यम से , जनता में योजनाओं के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए *हेलो कॉर्नर* कॉफीशॉप में आकर्षक डिस्काउंट लॉन्च किया है। गौरतलब हैं कि हैलो कॉर्नर द्वारा नित नए अभियान चलाए जाते है फिर चाहे वो जनता में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने का हो या कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का हो। आज़ादी के अमृतमहोत्सव के मौके पर हैलो कॉर्नर ने जनता को आव्हान किया कि वे अपने घर तिरंगा फहराए, उसके साथ सेल्फी लेकर हमे बताये और हमारे प्रोडक्ट्स पर 10%डिस्काउंट पाए (16 अगस्त एकदिवसीय
ऑफर)।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर विभागीय एडिशनल कमिश्नर श्री संजय पवार, निवासी जिल्हाधिकारी श्री आशीष बिजवल, पोलिस उपायुक्त श्री विक्रम साळी, तहसीलदार श्री संतोष काकड़े, तहसीलदार सौ.वैशाली पाथरे, ट्रैफिक पी.आई.श्री.राहुल आठवले, फ्रेज़रपुरा पोलिस स्टेशन के थानेदार श्री.अनिल कुरळकर,हाफ़िज़ नाज़िम साहेब, हाजी रम्मूसेठ और देवानंद भोजे मौजूद थे।
कार्यक्रम में आसिफ अथर अली, इमरान ख़तीब, सुभाष देशमुख,सोहेल मन्नान, फैजान अली, प्रोफेसर दाऊद शेख, हाजी डॉक्टर शाहेद फारुखी, रहमत अली, डॉक्टर जीशान फारुखी, डॉक्टर ऐजास खान, अमोल पाटिल , सुनील सचदेवा, फैसल गनी, एड. नीरज देशमुख , राजू चौधरी, राजू लुचैवाले, रिज़वान मंसूरी आकाश राऊत, प्रवीण धन्दर, अमोल गायकवाड़, ज्ञानेश्वर भाकरे और वामकराव सहित परिसर के अनेक गणमान्य मौजूद थे।