28/04/2024
अभी हमारे यहां की स्थिति ऐसी हो गई है की वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं
ऊपर से चिंदी फूड ब्लॉगर अच्छे खाने को प्रमोट करने की जगह ऐसे लोगो को प्रमोट करते हैं जो काम कम नौटंकी ज्यादा करते हैं
लेकिन इसमें गलती सिर्फ फूड ब्लॉगर की नही है गलती हमारी ऑडियंस की भी है जो ऐसे लोगो को पसंद करती है और मजा लेने के लिए इनकी वीडियो देखती है
कोई भी ब्लॉगर आप को वही दिखाएगा जो आप देखना चाहते हैं
नही तो व्यू नही आयेगा और व्यू नही आया तो पैसा नही आयेगा
लेकिन बात ये है सपोर्ट की ब्लॉगर मेंन स्ट्रीम मीडिया नही है लेकिन ये वडापाओ और ऐसे अन्य लोग को जब abp news aur aajtak वाले कवर करते हैं
तो अपने आप को सिल्ब्रिटी समझते हैं
हम अपने पेज पर ऐसे लोगो की एक भी वीडियो नही डालते हैं, जबकि ये जानते हैं की इनकी वीडियो डालने से पूरे महीने का खर्चा एक बार में निकल जाएगा
ऐसे लोगो को समझने की जरूरत है की ये सच में खाने का व्यापार करना चाहती हैं या खाने के व्यापार के आड़ में दूसरा काम करना चाहती हैं
जहां तक मेरा मानना है एक अच्छा फूड व्यापार में 2 चीज सबसे ज्यादा जरूरी है
पहले नंबर पर अच्छा खाना और दूसरे नंबर पर खाना देने वाले का व्यवहार
यदि 2 चीज अच्छी है तो दुकान चलने से कोई रोक नहीं सकता
लेकिन इस तरह से नौटंकी कर के कुछ बेचने पर ये महीना 2 महीना तो चलेंगे लेकिन उसके बाद इनका व्यापार ठप्प होना निश्चित हैं
मेरी सलाह है की ऐसी नौटंकी बाज जो मेकअप कर के arahe और खुद बड़ी कार रखें हैं, और महंगे महंगे रेस्टुरेंट में जा रहे हैं (इनका इंस्टाग्राम देखिए)
जो की पूरी तरह संपन्न है और एक झूठी कहानी आपने सामने रखते हैं
इनसे कुछ लेने से बेहतर है
आप अगर दिल्ली में हैं तो उन गरीब लोगो से लीजिए जो किसी दूसरे स्टेट से अपने परिवार को छोड़ कर 2 पैसे कमाने के लिए आए हैं
क्यों की उनका उद्देश आप को कुछ खिला कर पैसे कमाना है और उस पैसे से उनका घर चलेगा
इनकी तरह नौटंकी करने का नही