18/01/2026
• सावधान! कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सब से भी भलाई ही की चेष्टा करो।
• सदा आनन्दित रहो।
• निरन्तर प्रार्थना मे लगे रहो।
• हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है।
• आत्मा को न बुझाओ।
• भविष्यद्वाणियों को तुच्छ न जानो।
• सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।
• सब प्रकार की बुराई से बचे रहो॥
• शान्ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे; और तुम्हारी आत्मा और प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूरे पूरे और निर्दोष सुरक्षित रहें।