07/08/2021
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री श्रीमान राजेश अवस्थी के जी के नेतृत्व में पाकिस्तान का फूंका पुतला।
आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में खिरनी बाग रामलीला मैदान चौराहे पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा पाकिस्तान में दिनांक 4 अगस्त 2021 को जिस तरह से मुसलमानों द्वारा श्री गणेश जी मंदिर पर हमला किया गया तथा वहां पर मंदिर की मूर्तियों को तोड़फोड़ की गई अपवित्र किया गया यह बिल्कुल गलत है।
पाकिस्तान के अंदर जिस तरह से हिंदू परिवारों एवं हिंदू मंदिरों पर हमले करके उसको क्षतिग्रस्त किया जाता है हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचती जा रही है। एवं हिंदू बहू बेटियों के साथ जबरन धर्मांतरण करके मुस्लिम बनाया जा रहा है जिससे भारतवर्ष का हिंदू आक्रोशित है।
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराने के लिए कठोर कदम उठाया जाए।
संयुक्त राष्ट्र ने अपना पक्ष रख कर पाकिस्तान में रह रहे हिंदू एवम उनके आस्था के केंद्र देवालयो की सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाए।
पुतला दहन एवम ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमान सुमित खन्ना जी महानगर उपाध्यक्ष श्रीमान श्याम जी मिश्रा महानगर और समरसता प्रमुख श्री ओम गुप्ता जी भाई साहब महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजेंद्र पटवा जी महानगर नगर सुरक्षा प्रमुख केतन गुप्ता जी शिवाजी नगर से अंकित सिंह आयुष सिंह विनीत राहुल राहुल कनौजिया रोचक वर्मा विवेकानंद नगर के संयोजक सचिन रावत जी मस्जिद गंज से अंकित सिंह शुभम शर्मा (व्यव्हार )अमर सिंह राहुल सिंह अंकित सिंह रामदीन गौतम मुकेश सक्सेना रितिक सक्सेना बंटु वर्मा रवि वर्मा रवि कनौजिया सहित 120 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।