30/04/2024
कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी को लेकर एक बार फिर से वही न्यूज आयी है जो 2021 में पहले भी आ चुकी है, बस इस बार कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मान लिया है। अब तक आपके व्हाट्सएप पर आ ही गया होगा सबकुछ। डरिये मत और डॉक्टर विकास की ये पोस्ट पढ़िए :
👉बहुत ज्यादा घबराएं नहीं साइड इफेक्ट होने की संभावना वैक्सीन लगाने की कुछ दिनों के अंदर ज्यादा होती है और समय बीतने के साथ यह कम होती चली जाती हैI
(कुछ लोग घबराकर मुझे मैसेज कर रहे हैं कि हमने कोविशील्ड लिया था)
👉इससे रेयर साइड इफेक्ट में रखा गया है I
👉परंतु इस तथ्य को हम नकार नहीं सकते वैक्सीन के बाद करोड़ों लोग कोरोना से बचे हैं I
अपने विचार और आपने वैक्सीन लेने के बाद कौन-कौन सी साइड इफेक्ट महसूस किया था उसे कमेंट में शेयर करें
फिर भी हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए गोल्डन टिप्स -
1.संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स हों। प्रोसेस्ड और ट्रांस फैट्स से दूरी बनाना ही फायदेमंद है।
2,नमक का प्रयोग कम करें
3.जरूरत से ज्यादा वजन या मोटापा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ाता है। हेल्दी वजन बनाए
4.रोजाना एक्सरसाइज करें(30-40 मिनट पर डे )
5.स्मोकिंग से बचें
6.तनाव को मैनेज करें
7.नियमित चेक-अप करवाएं(हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल)