Forest Media Bihar

Forest Media Bihar Bihar forest media

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क संख्या–113 का जायजा लिय...
04/04/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क संख्या–113 का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्क में लोगों के टहलने, जिम, बच्चों के खेल-कूद सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माणाधीन विभिन्न भागों का अवलोकन किया।

Nitish Kumar
Pramod Kumar Chandravansi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय ...
04/04/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री जी ने सभी अधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था, जिसे राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को और बढ़ाने में आप सभी अधिकारियों को सहभागी बनना चाहिए।

इस अवसर पर माननीय जल संसाधन मंत्री श्री Vijay Kumar Choudhary, राज्य सरकार के कई वरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


चिंताजनक...
22/03/2026

चिंताजनक...

22/03/2026
बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में बेजुबान पक्षियों का सहारा बनें। अपने घर की बालकनी, छत या आंगन में लकड़ी या कार्डबोर्ड के घो...
20/03/2026

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में बेजुबान पक्षियों का सहारा बनें। अपने घर की बालकनी, छत या आंगन में लकड़ी या कार्डबोर्ड के घोंसले लगाएं एवं स्वच्छ पानी और दाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। गौरैया का संरक्षण हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। इस 'विश्व गौरैया दिवस' के अवसर पर आइए मिलकर संकल्प लें कि अपने छोटे-छोटे प्रयासों से इन नन्हीं पक्षियों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे।

Pramod Kumar Chandravansi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

मुंगेर में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की समृद्धि  यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं...
19/03/2026

मुंगेर में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं को दर्शाते हुए भव्य स्टॉल लगाए गए।

इन सभी में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (वन विभाग) द्वारा लगाया गया स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा! 🌳💚 स्टॉल की खूबसूरती, शानदार सजावट और 'जल-जीवन-हरियाली' का संदेश देते हुए इसके मॉडल्स ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

यह खूबसूरत स्टॉल न सिर्फ हमारी प्राकृतिक संपदा की झलक दिखा रहा था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक मजबूत संदेश भी दे रहा था। आइए, हम सब मिलकर अपने बिहार को और हरा-भरा बनाएं। 🌍🌱

गौरैया संरक्षण की ओर बढ़ाएं एक कदम!पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा 'विश्व गौरैया दिवस-2026' के अवसर ...
19/03/2026

गौरैया संरक्षण की ओर बढ़ाएं एक कदम!

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा 'विश्व गौरैया दिवस-2026' के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक- 20 मार्च, 2026
समय- 11:30 AM
कार्यक्रम स्थल-संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना(3D थियेटर)

आप सभी इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।

Pramod Kumar Chandravansi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना गांव में रविवार देर रात हाथियों के एक झुंड के खेतों में घुस जाने से किसानों...
16/03/2026

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना गांव में रविवार देर रात हाथियों के एक झुंड के खेतों में घुस जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
गनीमत यह रही कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग (Forest Department) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वन अधिकारी और उनकी टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से गांव और खेतों से बाहर निकालकर वापस जंगल की ओर खदेड़ने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

🙏 हमारी अपील:
सभी ग्रामीणों और आस-पास के लोगों से अनुरोध है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें।

कृपया हाथियों के झुंड के करीब जाने की कोशिश न करें।

रात के समय अकेले खेतों की तरफ जाने से बचें।

वन विभाग की टीम का सहयोग करें और उनके निर्देशों का पालन करें।

16/03/2026

लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के शिवसोना गांव में रविवार देर रात हाथियों के एक झुंड के खेतों में घुस जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।वन विभाग ने संभाला मोर्चा
गनीमत यह रही कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग (Forest Department) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वन अधिकारी और उनकी टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से गांव और खेतों से बाहर निकालकर वापस जंगल की ओर खदेड़ने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।

🙏 हमारी अपील:
सभी ग्रामीणों और आस-पास के लोगों से अनुरोध है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें।

कृपया हाथियों के झुंड के करीब जाने की कोशिश न करें।

रात के समय अकेले खेतों की तरफ जाने से बचें।

वन विभाग की टीम का सहयोग करें और उनके निर्देशों का पालन करें।

21/02/2026

Big shout out to my newest top fans! SK Parjapati, Anil Kushwaha, Chandan Kumar, Desh Bhakti Van Seva

सांप काटने से मौत पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपया मुआवजा बिहार सरकार देती है। मुआवजे की राशि बढ़ाने का निर्देश बिहार व...
18/02/2026

सांप काटने से मौत पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपया मुआवजा बिहार सरकार देती है। मुआवजे की राशि बढ़ाने का निर्देश बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि 4 लाख रुपये मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए।

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने आगे कहा कि सांप को वन्यजीव घोषित करने से सर्पदंश से हुई मृत्यु पर वन्यजीव से हुई मृत्यु के समान मुआवजा प्रदान किया जा सकेगा।

बता दें कि सांप के काटने से मौत के बाद आपदा प्रबंधन वर्तमान में 4 लाख रुपये मुआवजा आश्रितों को देती है, जबकि वन्यजीव से हुई मृत्यु में 10 लाख रुपये का प्रावधान है। स्पीकर ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने बिहार में नीलगाय के शिकारी बढ़ाने का भी निर्देश दिया। वर्तमान में सिर्फ 13 शूटर हैं। किसानों की फसल को बचाने के लिए उन्होंने आवेदन प्रक्रिया को सरल करने और शूटरों की संख्या बढ़ाकर 200 से 400 करने का निर्देश दिया।

13/02/2026

अपना जवाब हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ.

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

Address

Jamui
851101

Telephone

+918507281504

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Forest Media Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category