04/09/2026
*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - 2026(04 सितंबर )*
*हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
*"सर्वे भवन्तु सुखिनः - सर्वे सन्तु निरामयाः।"*
*|| समग्रता के पर्याय हैं श्रीकृष्ण ||*
*जीवन की समग्रता और जीवन की परिपूर्णता ही श्रीकृष्ण हो जाना है।*
*एक तरफ क्रांति में परिपूर्ण हैं तो दूसरी तरफ शांति में परिपूर्ण हैं।*
*एक तरफ शस्त्र में परिपूर्ण हैं तो दूसरी तरफ शास्त्र में परिपूर्ण हैं।*
*परिपूर्ण वक्ता हैं तो परिपूर्ण श्रोता भी हैं।*
*परिपूर्ण नृत्यकार हैं तो परिपूर्ण गीतकार भी हैं।*
*परिपूर्ण भगवान हैं तो परिपूर्ण भक्त भी हैं।*
*जीवन की परिपूर्णता का नाम ही श्रीकृष्ण है।*
*भगवान श्री कृष्ण के जीवन की महत्तवपूर्ण सीख...*
*"जब जिये, जहाँ जिये और जितना जिये, पूरा होकर ही जिये"।*
*भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की विलक्षणता ही यह है कि उन्होंने जब भी किया और जो भी किया सदा परिपूर्ण ही किया।*
*प्रत्येक कार्य की स्वीकारोक्ति उसके साथ-साथ कार्य कुशलता और कार्य निपुणता वर्तमान समय में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की सबसे प्रधान शिक्षा है ।*
*पांच लाख श्लोकों वाले महाभारत का सार मात्र नौ पंक्तियों में समझें :*
*1.अगर आप समय रहते अपने बच्चों की अनुचित मांगों और इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रखते हैं, तो आप जीवन में असहाय हो जाएंगे... "कौरव"*
*2.आप चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अगर आप अधर्म का साथ देंगे, तो आपकी ताकत, हथियार, कौशल और आशीर्वाद सब बेकार हो जाएंगे... "कर्ण"*
*3.अपने बच्चों को इतना महत्वाकांक्षी न बनाएं कि वे अपने ज्ञान का दुरुपयोग करें और कुल विनाश का कारण बनें... "अश्वत्थामा"*
*4.कभी भी ऐसे वादे न करें कि आपको अधर्मियों के सामने आत्मसमर्पण करना पड़े... "भीष्म" पितामह"*
*5.धन, शक्ति, अधिकार का दुरुपयोग और गलत काम करने वालों का समर्थन अंततः पूर्ण विनाश की ओर ले जाता है... "दुर्योधन"*
*6.सत्ता की बागडोर कभी भी किसी अंधे व्यक्ति को न सौंपें, अर्थात जो स्वार्थ, धन, अभिमान, ज्ञान, आसक्ति या वासना से अंधा हो, क्योंकि यह विनाश की ओर ले जाएगा... "धृतराष्ट्र"*
*7.यदि ज्ञान के साथ बुद्धि भी हो, तो आप निश्चित रूप से विजयी होंगे... "अर्जुन"*
*8.छल आपको हर समय सभी मामलों में सफलता नहीं दिलाएगा... "शकुनि"*
*9.यदि आप नैतिकता, धर्म और कर्तव्य को सफलतापूर्वक बनाए रखते हैं, तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपको नुकसान नहीं पहुँचा सकती... "युधिष्ठिर"*
*श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन ज्ञान विज्ञान शिक्षा से परिपूर्ण है, अनुकर्णीय है वंदनिय है ।*
*"श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई"*
🌹🙏 🌹
"जय जय श्री राधे"
***********************************