Dev Cafe Budaun

Dev Cafe Budaun Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dev Cafe Budaun, Budaun.

13/02/2026

Good morning

03/01/2026
19/07/2024

मोहब्बत की कहानी को नया इक मोड़ देना है,
हमें जिसने रुलाया है उसे अब छोड़ देना है।
जहां चाहें वहां पर हम गुजारा कर के दिखला दें,
तुम्हारे शहर से रिश्ता हरिक अब तोड़ देना ।

शैलेन्द्र मिश्र देव

03/05/2024

दोसती रिश्ता मुहब्बत भी जरूरत पर ,
दुश्मनी तक लोग करते हैं सहूलत पर।

22/11/2023

मानते हैं वो हुनर वाला बहुत है,
नाम दुनिया में बना आला बहुत है।
जब समझने का हमें मौका मिला तो,
पेट का लेकिन दिखा काला बहुत है।

शैलेन्द्र मिश्र देव

आप सभी वाणी पुत्र एवं पुत्रियों को बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि बदायूँ हिन्दी काव्य मंच द्वारा *काव्य समागम 2024*...
22/11/2023

आप सभी वाणी पुत्र एवं पुत्रियों को बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि बदायूँ हिन्दी काव्य मंच द्वारा *काव्य समागम 2024* का आयोजन 12 जनवरी 2024 को बदायूँ में किया जा रहा है जिसमें 75 साहित्यकारों को काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त होगा अतः जो कलम के सिपाही इस कार्यक्रम के साक्षी बनना चाहते हैं वे शीघ्र ही पटल पर अपना पूर्ण परिचय प्रदान करें, व पंजीकरण कराकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि काव्य समागम की पूरी टीम आप सभी का पूर्ण सम्मान कर सके।।

*नियम व शर्तें:-*

*काव्य समागम में पंजीकरण कराने हेतु ₹ 200* पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है जिसको जमा करने के बाद ही कार्यक्रम में आपकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी

*प्रस्तावित काव्य समागम कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी साहित्यकार नीचे दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण शुल्क जमा करा कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं*

*सभी साहित्यकारों को अपना पंजीकरण शुल्क जमा करने के उपरांत स्क्रीनशॉट लेकर दिए गए नंबर +917505849806 पर भेजना अनिवार्य होगा*

*काव्य समागम 2024 में पधारने वाले सभी वाणी पुत्र एवं पुत्रियों को काव्य समागम टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।*

*कार्यक्रम स्थल पर साहित्यकारों के भोजन,चाय नाश्ता व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी*

* *प्रस्तावित कार्यक्रम काव्य समागम में सभी उम्र के साहित्यकार प्रतिभाग कर सकते हैं*

*प्रस्तावित काव्य समागम, टीम के निर्णय के अनुसार बदायूँ शहर में आयोजित किया जाएगा*

*प्रस्तावित काव्य समागम में प्रत्येक साहित्यकार को काव्य पाठ हेतु अधिकतम 12 मिनट का समय दिया जाएगा*

* *कार्यक्रम में काव्य पाठ हेतु कोई भी साहित्यकार कार्यक्रम संचालक, संयोजक, सह संयोजक या अन्य किसी भी पदाधिकारी या सदस्य पर काव्य पाठ की शीघ्रता हेतु दबाव नहीं बनाएगा कार्यक्रम संचालक जिस क्रम पर आपको काव्य पाठ हेतु आमंत्रित करेंगे आपको उसी क्रमानुसार काव्य पाठ करना होगा*
*संक्षेप में कहें तो कोई भी साहित्यकार सिर्फ अपना काव्य पाठ करके तुरंत भागेगा नहीं*

* *कार्यक्रम में किसी भी साहित्यकार को किसी भी प्रकार का मानदेय सुनिश्चित नहीं किया गया है*

* *कृपया सभी साहित्यकार कार्यक्रम की निर्धारित तिथि को ही पधारने की कृपा करें कार्यक्रम तिथि से पूर्व या बाद मैं आने पर उन्हें अपने रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी*

*हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यक्रम के नियम व शर्तों को मानते हुए हम सबका पूर्ण सहयोग करेंगे*

सम्पर्क सूत्र
सुनील शर्मा समर्थ
+9175058498

WhatsApp Group Invite

10/08/2023

इरादा तो वहां मेरा भी जाने का नहीं है ,
मगर इस बार वो मुझको बुलाने का नहीं है।

मुझे क्यों और उससे दूरियाँ रखनी पड़ेंगी ,
ज़माने को मगर कुछ भी बताने का नहीं है।

शैलेन्द्र मिश्र देव

31/07/2023

गर तुम्हें साफ़ साफ़ सुनना है,
तो बहुत कुछ ख़िलाफ़ सुनना है ।
सुब्ह के वक़्त आंसुओं से जो ,
तर बतर था ग़िलाफ़ सुनना है ।

शैलेन्द्र मिश्र देव

16/05/2023

आभावों की चर्चा से करुणा ही पा सकते हैं ,
लेकिन आगे बढ़ने पर मंजिल तक जा सकते हैं।
होनी की सूरत सद कर्मों से है ढाली जाती ,
कर्म प्रधान बनाने से खुशहाली ला सकते हैं ।
शैलेन्द्र मिश्र देव

Address

Budaun

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Cafe Budaun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share