Abhi tak news 24×7

Abhi tak news 24×7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Abhi tak news 24×7, Restaurant, village-deori post-lorika police station/benipatti district/madhubani state/bihar country/Bharat, Benipatti.

26/09/2026

फिर एक और नाबालिग लड़की के साथ समस्तीपुर में बदसलूकी और शोषण! समस्तीपुर से तीसरा वीडियो। समस्तीपुर उपमुख्यमंत्री का जिला है।

KVS PHYSICAL ACADEMY | दूसरा दिन 🏃‍♂️💪आज KVS Physical Academy में ट्रेनिंग का दूसरा दिन भी शानदार रहा। मेहनत, जुनून और ल...
23/09/2026

KVS PHYSICAL ACADEMY | दूसरा दिन 🏃‍♂️💪
आज KVS Physical Academy में ट्रेनिंग का दूसरा दिन भी शानदार रहा। मेहनत, जुनून और लगन के साथ सभी खिलाड़ियों ने अपना पसीना बहाया। 💪🔥 074888 37221

आज से एक नई शुरुआत! 🏃‍♂️💪आज हमारी Kvs Physical Academy का शुभारंभ हो गया। 🎉 आज पहला रनिंग सेशन भी सफलतापूर्वक हुआ। यह सि...
22/09/2026

आज से एक नई शुरुआत! 🏃‍♂️💪
आज हमारी Kvs Physical Academy का शुभारंभ हो गया। 🎉 आज पहला रनिंग सेशन भी सफलतापूर्वक हुआ। यह सिर्फ एक अकादमी नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने की एक पहल है। 🇮🇳
मेहनत होगी, पसीना बहेगा और लक्ष्य हमेशा ऊँचा रहेगा। 💪🔥
074888 37221

21/09/2026

बेनीपट्टी - ननिहाल आए 6 वर्षीय बच्चे की ह'त्या, मामी पर आरोप... बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया श'व

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृष्णाष्टमी में ननिहाल आए करीब 6 वर्षीय बच्चे की ह'त्या का आरोप उसकी मामी पर लगा है। मृ'त बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, पिता अमर भंडारी, निवासी दुर्गापट्टी गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल अकौर गांव आया था। सोमवार सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था, सभी खाना खाने के बाद सोने गये, कुछ देर बाद सभी ने बच्चे कि खोज की तो वही कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोर में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौ'त हो चुकी थी।

21/09/2026

बिहार में अपराधी बेखौफ़ होकर घूम रहे हैं... फिर से एक बार जंगल राज देखने को मिल रहा है... जमुई में 20 से अधिक गुंडों ने इस बच्ची के साथ जो किया, वह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके।

लापरवाही कहे या संवेदनहीनता : विद्यालय से भागा, फिर गहरे तालाब में स्नान करते मिले दर्जनों बच्चेमधवापुर : मधुबनी जिले के...
20/09/2026

लापरवाही कहे या संवेदनहीनता : विद्यालय से भागा, फिर गहरे तालाब में स्नान करते मिले दर्जनों बच्चे

मधवापुर : मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरा गांव में शनिवार को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया। विद्यालय के समय दर्जनों बच्चे स्कूल ड्रेस और किताबें तालाब किनारे रखकर गहरे पानी में स्नान करते नजर आए। घटना दक्षिणेश्वर नाथ महादेव स्थान स्थित गंगाजली तालाब की है, जहां दोपहर करीब 12 बजे एक दर्जन से अधिक बच्चे तालाब में डुबकी लगाते देखे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे विद्यालय के पोशाक पहने हुए थे। उन्होंने अपनी किताबें और स्कूल ड्रेस तालाब के किनारे रख दी थीं तथा गहरे पानी में स्नान कर रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि उस समय वहां न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही किसी बच्चे के साथ अभिभावक दिखाई दिए। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

तालाब के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि स्नान कर रहे बच्चे उनके विद्यालय के नहीं हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती। वहीं बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे स्कूल से भागकर तालाब में स्नान करने आए हैं। हालांकि विद्यालय का नाम पूछे जाने पर बच्चे वहां से भाग निकले।

गौरतलब है कि उत्तरा गांव में कुल छह विद्यालय संचालित हैं, लेकिन किसी भी विद्यालय को यह जानकारी नहीं थी कि उनके छात्र विद्यालय से अनुपस्थित होकर कहां गए हैं। इस घटना ने विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा तालाब में डूब जाता या किसी अन्य दुर्घटना का शिकार हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जिस विद्यालय की लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

District Administration, Madhubani Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मधवापुर में जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप जलाकर मनाया उत्सवमधवापुर : प्रखंड में बुधवार को जीविका दीद...
19/09/2026

मधवापुर में जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप जलाकर मनाया उत्सव

मधवापुर : प्रखंड में बुधवार को जीविका दीदियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहरघाट में बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

आयोजित कार्यक्रम में जीविका समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। महिलाओं ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत समाजहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। महिलाओं ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने तथा गांव के विकास में सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जीविका कर्मियों एवं समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Narendra Modi BJP Bihar District Administration, Madhubani Information & Public Relations Department, Government of Bihar

ग्राम समदा में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
19/09/2026

ग्राम समदा में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

बरहा गाँव के एक छोटे से बच्चे ने आज अपने हाथों से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति बनाकर बहुत ही सुंदर तरीके से विश्वकर्मा पूज...
17/09/2026

बरहा गाँव के एक छोटे से बच्चे ने आज अपने हाथों से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति बनाकर बहुत ही सुंदर तरीके से विश्वकर्मा पूजा की। 🌺🙏
बच्चे की मेहनत, कला और भक्ति देखकर सच में गर्व महसूस होता है। इतनी कम उम्र में अपनी कला से भगवान की मूर्ति बनाना बहुत ही सराहनीय है। ❤️
बच्चे की प्रतिभा को सलाम! 👏🙏
जय श्री विश्वकर्मा भगवान! 🚩

15/09/2026

🎉 चाणक्य कोचिंग सेंटर की नई शुरुआत 🎉
आज स्कूल की छत की ढलाई का शुभ कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🏫❤️
मेहनत की नींव पर शिक्षा का मजबूत भविष्य तैयार हो रहा है।
चाणक्य कोचिंग सेंटर — बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम। 📚✨

Address

Village-deori Post-lorika Police Station/benipatti District/madhubani State/bihar Country/Bharat
Benipatti

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhi tak news 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Abhi tak news 24×7:

Shortcuts

Share

Category